अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news:-घर से एक साल के बच्चे के साथ दवाई लेने गई विवाहिता रहस्यमयी ढंग से लापता

On: May 6, 2025 8:42 PM
Follow Us:
---Advertisement---

घर से एक साल के बच्चे के साथ दवाई लेने गई विवाहिता रहस्यमयी ढंग से लापता

(सहसवान से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)

सहसवान(बदायू) घर से अपने एक साल के बच्चे के साथ दवाई लेने गई विवाहिता रहस्यमयी ढंग से लापता हो गई ।परिजनों ने अनहोनी की आशंका के चलते कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है।

सहसवान कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले के निवासी युवक ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी पत्नी सोमवार सुबह लगभग 9 बजे करीब जरीफनगर थाना क्षेत्र गांव उस्मानपुर में डॉक्टर के यहां दवाई लेने गई लेने गई थी। लेकिन 24 घंटे बीत जाने के बावजूद विवाहित अपने बच्चों के साथ वापस घर नहीं लौटी।

जब विवाहित शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने हर जगह खोजबीन की लेकिन विवाहिता व उसके बच्चे का कहीं पता नहीं चल पाया।परेशान परिजनों ने अनहोनी की आशंका के चलते कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज करने की मांग की है।पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी की दर्ज करते हुए मामले की जांच पड़ताल व शुरू कर दी है।

वर्जन…

इस संबंध में सहसवान कोतवाल राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले से विवाहित अपनी एक बर्षीय बच्चों के साथ दवाई लेने गई थी। जो रहस्यमयी ढंग से कहीं चली गई है।परिजनों की तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है महिला व बच्चे की खोजबीन जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!