अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan news :- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील सहसवान में संपन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन,

On: March 2, 2025 5:29 PM
Follow Us:
---Advertisement---

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील सहसवान में संपन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन,

शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं,

जिला अधिकारी (निधि श्रीवास्तव)

(सहसवान से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)

सहसवान :- सहसवान तहसील सभागार में जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ । समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को शिकायतों का गंभीरतापूर्वक व समयबद्ध निस्तारण करने के लिए कहा। उन्होंने गत सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के सम्बंध में शिकायतकर्ता को फोन करवाकर फीडबैक लिया। समाधान दिवस में 30 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 2 शिकायती पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायती पत्र संबंधित विभाग प्रमुखों को समय अवधि में निस्तारण करने की निर्देश दिए ।

जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन की शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में है। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ता की संतुष्टि आवश्यक है, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर चकरोड पर से अवैध कब्जा हटवाने, भूमि की पैमाइश कराने, पेंशन का लाभ दिलवाने सहित सहित कुल 30 शिकायती व प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 2 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया तथा शेष के गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।

संपूर्ण समाधान दिवस में 10:30 की लगभग मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने सहसवान तहसील सभागार में पहुंचकर समाधान दिवस की शिकायतों का निस्तारण करना प्रारंभ किया जैसे ही 1:40 पर जिला अधिकारी निधि श्रीवास्तव के आने की जानकारी शिकायतकर्ताओं को मिली भारी तादाद में शिकायतकर्ताओं का जमावड़ा समाधान दिवस में एकत्रित हो गया और अपनी शिकायतें जिला अधिकारी को देने के लिए अफरा तफरी मचाने लगी इसी अफरा तफरी के बीच किसी शिकायत करता की शिकायत दर्ज नहीं हुई तो किसी ने जिला अधिकारी को सीधे पहुंचकर अपनी शिकायत देकर निस्तारण करने का अनुरोध किया तो वही कई अधिकारियों ने अपने विभाग से संबंधित शिकायती पत्रों को शिकायतकर्ताओं से लॉलीपॉप देकर जबरन छीन लिया तथा उन्हें बेरग वापस कर दिया कई महीनो से अपनी शिकायत तो का निस्तारण न होने पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस की राह देख रहे शिकायतकर्ता अधिकारियों द्वारा जबरन शिकायती पत्र छीन लिए जाने पर शिकायतकर्ता मिस होकर वापस लौट गए यही नहीं सभागार में कई अधिकारियों कर्मचारियों के अलावा दलाल प्रवृत्ति के लोगों ने भी शिकायतकर्ताओं को जिला अधिकारी के समक्ष शिकायत लेकर पहुंचने नहीं दिया ऐसे अनेक शिकायतकर्ता इधर-उधर टहलते हुए मिले जिनकी कोई शिकायत सुनने वाला नहीं था बात यहीं खत्म नहीं होती कई अधिकारियों ने तो शिकायतकर्ताओं को जिला अधिकारी के समाधान दिवस के बाद कार्रवाई करने तक की धमकी दे डाली जिसकी तहसील परिसर में दिनभर चर्चा होती रही मुख्य विकास अधिकारी के सामने तो तहसील स्तरीय अधिकारियों ने राजस्व कर्मचारियों की शिकायत करने आए कई शिकायतकर्ताओं को मिलने नहीं दिया बल्कि उन्हें धमकी दी की देखते हैं तुम्हारी भूमि कौन नापता है जिससे शिकायतकर्ता रूवासा होकर अपनी-अपने घरों को वापस चले गए नहीं।

जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव 1:40 पर संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करने पहुंची जैसे ही शिकायतकर्ताओं को उनके आगमन की जानकारी मिली भारी तादाद में शिकायतकर्ता अपने-अपने हाथों में प्रार्थना पत्र लेकर समाधान दिवस में पहुंच गए और अपनी अपनी शिकायत देने के लिए हाथों में लेकर लाइनों में लग गए तो वहीं शिकायत दर्ज कर रहे कर्मचारी भी अपनी मनमानी करते भी देखे गए उनके शिकायती पत्र भी कभी रजिस्टर गायब होने तो कभी समय अवधि समाप्त होने तो कभी संबंधित शिकायत के विभाग प्रमुखों को सूचना देकर अवगत कराने का काम भी किया गया जिससे गुणवत्ता परक समाधान दिवस संपन्न नहीं हो सका।

जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने समाधान दिवस का समय 2:00 बजे समाप्त होने के बाद भी लगभग 2:20 तक शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को सुना तथा इसके बाद विभाग प्रमुखों को शिकायतों के निस्तारण के दिशा निर्देश दिए । जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव 2:32 पर जनपद मुख्यालय के लिए रवाना हो गई।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह, सीडीओ केशव कुमार, एसडीम न्याय सदर न्यायिक कल्पना जायसवाल एसडीएम प्रेमपाल सिंह पुलिस क्षेत्राधिकार कर्मवीर सिंह खंड विकास अधिकारी सहसवान सतीश कुमार सहित कई विभागों के अधिकारीगण एवं अधीनस्थ उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Sahaswan news :- गर्मी ऋतु से पूर्व बेहतर विद्युत आपूर्ति हेतू सभी किसान अपने ट्यूबवेलों पर कैपेसिटर लगवा ले : उपखंड अधिकारी –  विपिन कुमार गुप्ता

Sahaswan news: ना हॉलमार्क,न रजिस्ट्रेशन सहसवान में सर्राफा कारोबार में मनमानी, ग्राहक हो रहे शोषण का शिकार

Badaun news :- आंख के ऑपरेशन में चिकित्सक की लापरवाही के चलते एक वृद्ध की अस्पताल में हुई दर्दनाक मौत

Sahaswan news :- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत दंपति का दो वर्ष पूर्व हुआ था विवाह* #विवाहिता ने पति सहित आठ लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट कराई दर्ज

Badaun news :- नाबालिक युवती का मामला न्यायालय में विचाराधीन, युवती माता पिता की सुपुर्दगी में, पिता ने उसका किया बाल विवाह

Badaun news :- बहन के यहां होने वाले जगराते में गई थी बहन, पीछे पड़ोसियों ने नगदी सहित लाखों रुपए के जेवर चोरी कर घर को खंगाला

Leave a Reply

error: Content is protected !!