अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

S Jaishankar ने ईरान के विदेश मंत्री से की बात, भारतीय नागरिकों की सुरक्षित निकासी के लिए दिया धन्यवाद

On: June 27, 2025 9:35 PM
Follow Us:
S Jaishankar
---Advertisement---

नई दिल्ली। विदेश मंत्री S Jaishankar ने शुक्रवार को ईरान के अपने समकक्ष अब्बास अराघची के साथ टेलीफोन पर बात की। उन्होंने ईरान के दृष्टिकोण और सोच को साझा करने के लिए अराघची की सराहना की और भारतीय नागरिकों की सुरक्षित निकासी में सहायता प्रदान करने के लिए पश्चिम एशियाई देश का आभार जताया।

इजरायल ईरान संघर्ष के बीच External Affairs Minister S Jaishankar ने दोनो देशों के विदेश मंत्रियों से की चर्चा

S Jaishankar ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “आज दोपहर ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से बात की। वर्तमान जटिल परिस्थिति में ईरान के दृष्टिकोण और सोच को साझा करने के लिए उनकी सराहना करता हूं। भारतीय नागरिकों की सुरक्षित निकासी में मदद करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।”

यह बातचीत पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच हुई, जहां क्षेत्रीय संघर्ष और जटिल भू-राजनीतिक परिस्थितियां वैश्विक चिंता का विषय बनी हुई हैं।

हाल के महीनों में इजरायल और हमास के बीच चल रहे संघर्ष के कारण पश्चिम एशिया में अस्थिरता बढ़ी है जिसके व्यापक क्षेत्रीय प्रभाव देखे जा रहे हैं। इस स्थिति ने कई देशों को अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने पर मजबूर किया है। भारत ने भी अपने नागरिकों की सुरक्षित निकासी के लिए ऑपरेशन सिंधु शुरू किया है।

S Jaishankar आज दोपहर ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से बात की

भारत और ईरान के बीच लंबे समय से मैत्रीपूर्ण संबंध रहे हैं और दोनों देश विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर मिलकर काम करते रहे हैं। यह बातचीत इन संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में एक कदम मानी जा रही है। भारत क्षेत्र में सभी पक्षों के साथ बातचीत बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि तनाव कम हो और शांति स्थापित हो सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!