नई दिल्ली। भारत के विदेश मंत्री S Jaishankar ने शनिवार को अपने ब्रिटिश समकक्ष डेविड लैमी के साथ लंबी बातचीत में कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” की नीति अपनाता है।
‘आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस रखे दुनिया’, S Jaishankar ने पाकिस्तान को दिखाया आईना; इटली का जताया आभार
विदेश मंत्री ने साफ कर दिया कि भारत आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने साफ किया कि भारत कभी भी “आतंक फैलाने” वालों को पीड़ित के बराबर नहीं रखेगा।
क्यों अहम है ब्रितानी विदेश मंत्री का भारत दौरा? S Jaishankar
यह बयान वैश्विक समुदाय को एक स्पष्ट पैगाम देने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। यह बयान ऐसे वक्त पर आया है जब पिछले महीने भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष अपने चरम पर पहुंच गई थी।

