नई दिल्ली। विदेश मंत्री S Jaishankar ने कहा है कि भारत ने पहलगाम हमले के मद्देनजर आतंकी शिविरों और कई लांचपैड को नष्ट करके ‘ठोस और नपा-तुला’ जवाब दिया है। आतंकवाद के खिलाफ अपने लोगों की रक्षा करने के भारत के अधिकार को दुनिया भर के देशों ने भी मान्यता दी है।
Foreign Minister Jaishankar 19 से 24 मई तक नीदरलैंड, डेनमार्क, जर्मनी की यात्रा पर रहेंगे
बुधवार को इटली के राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर दिल्ली स्थित इतालवी दूतावास में आयोजित कार्यक्रम में अपने संबोधन में जयशंकर ने 22 अप्रैल को हुए नृशंस आतंकी हमले के बाद इटली द्वारा व्यक्त की गई एकजुटता को भी याद किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत-इटली द्विपक्षीय संबंध नि:संदेह उन्नति की ओर अग्रसर हैं।
S Jaishankar बोले- आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस
S Jaishankar ने कहा, ‘हम पहलगाम में हुए नृशंस आतंकी हमले के बाद भारत के प्रति इटली की एकजुटता और समर्थन के लिए आभारी हैं।’ भारत ने सात मई की सुबह आपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में सटीक हमले में नौ आतंकी शिविरों को ध्वस्त कर दिया था।

