बदायूं।उघैती थाना क्षेत्र के गांव खितौरा में सराफ लालाराम रस्तोगी की दुकान पर शुक्रवार शाम हुई लूट की घटना ने न सिर्फ व्यापारियों में भय का माहौल पैदा कर दिया, बल्कि पुलिस की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने थाना प्रभारी,चौकी इंचार्ज और बीट सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

लूट की इस घटना से पहले क्षेत्र में पुलिस गश्त और निगरानी व्यवस्था बेहद कमजोर थी।घटना के बाद भी समय पर ठोस कार्रवाई न होने से पुलिस की भूमिका संदिग्ध मानी गई।प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि अपराध नियंत्रण में गंभीर लापरवाही बरती गई, जिसके चलते अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए और उन्होंने दिन-दहाड़े व्यापारी को अपना निशाना बनाया।घटना के एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर अवधेश कुमार,नरैनी चौकी प्रभारी अश्वनी कुमार, बीट सिपाही राजेश कुमार को लूट की घटना और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में विफल रहने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
रिपोर्ट-जयकिशन सैनी
Like this:
Like Loading...
Related