अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

दर्दनाक हादसा: Restaurant में भीषण आग लगने से 22 लोग जिंदा जले, तीन की हालत गंभीर

On: April 30, 2025 2:46 PM
Follow Us:
Restaurant
---Advertisement---

बीजिंग: पूर्वोत्तर चीन के लियाओनिंग प्रांत में एक Restaurant में मंगलवार को भीषण आग लगने से कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। चीन के सरकारी प्रसारक सीसीटीवी की रिपोर्ट में यह दुखद जानकारी दी गई है।

हत्या केस में Wrestler Sushil Kumar को मिली जमानत

यह घटना लियाओनिंग प्रांत के लियाओयांग शहर के एक रिहायशी इलाके में स्थित एक Restaurant में स्थानीय समयानुसार दोपहर 12:25 बजे (0425 GMT) हुई। आग की लपटें तेजी से फैलीं, जिससे बड़ा नुकसान हुआ।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इस अग्निकांड को ‘एक गंभीर सबक’ बताया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से आग लगने के कारणों का तुरंत पता लगाने, घायलों का सर्वोत्तम इलाज सुनिश्चित करने और इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को कानून के तहत सजा दिलाने का आग्रह किया है।

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब चीन में सुरक्षा उपायों को लेकर चिंताएं बनी हुई हैं। पिछले साल भी देश के रिहायशी इलाकों में गैस रिसाव के कारण कम से कम दो बड़े विस्फोट हुए थे। इनमें मार्च में चीन के उत्तरी प्रांत हेबेई के एक Restaurant में हुए विस्फोट में 2 लोगों की मौत हो गई थी और 26 अन्य घायल हुए थे, जबकि सितंबर में दक्षिणी शेनझेन में एक ऊंची इमारत में हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की जान चली गई थी।

हेबेई के एक Restaurant में हुए विस्फोट में 2 लोगों की मौत हो गई थी और 26 अन्य घायल हुए

लियाओयांग रेस्टोरेंट अग्निकांड के बाद, स्थानीय प्रशासन बचाव कार्यों और हताहतों को सहायता पहुंचाने में जुटा हुआ है। पुलिस और संबंधित विभाग आग लगने के कारणों की गहन जांच कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!