Reena Agarwal Interview -मुंबई: फिल्म अभिनेत्री और गायिका रीना अग्रवाल ने बॉलीवुड में अपने 5 साल के सफर और संघर्षों पर खुलकर बात की है। आगरा की रहने वाली रीना ने बताया कि कैसे डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के विचार “सपने वो नहीं जो सोने दें…” ने उन्हें मुंबई आने के लिए प्रेरित किया, लेकिन यहाँ की हकीकत कुछ और ही निकली।
एक्ट्रेस ने गिनाईं इंडस्ट्री की 3 बड़ी खामियां:
शोषण (Exploitation): रीना के मुताबिक, इंडस्ट्री में काम देने के बदले शोषण ज्यादा होता है। नई लड़कियों को ठगने और झूठे वादे करने का चलन आम है।
पेमेंट की समस्या: फिल्मों को छोड़कर बाकी प्रोजेक्ट्स में 90 दिनों से पहले पेमेंट नहीं मिलता। ऐसे में नए कलाकारों के लिए मुंबई में सर्वाइव करना (Survive) बहुत मुश्किल हो जाता है।
भीड़ और बेबसी: ‘आराम नगर’ (कास्टिंग हब) में ऑडिशन के लिए लगी लंबी कतारें किसी का भी हौसला तोड़ने के लिए काफी हैं।

