अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Redmi Note 15 5G – 2026 में पेश होगा रेडमी का यह सस्ता 5G फोन

On: December 20, 2025 4:27 PM
Follow Us:
Redmi Note 15 5G
---Advertisement---

Redmi Note 15 5G – 2026 की शुरुआत में रेडमी अपना बजट फोन भारत में लॉन्च करने जा रहा है। चीनी ब्रांड का यह स्मार्टफोन 108MP कैमरा, बड़ी बैटरी समेत कई तगड़े फीचर्स के साथ आएगा। इस फोन की कीमत लॉन्च से पहले सामने आ गई है। शाओमी ने अपने इस फोन को हाल ही में चीन में उतारा है। अब इसके ग्लोबल लॉन्च की तैयारी की जा रही है। भारत में रेडमी का यह फोन 6 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा।

कीमत आई सामने
Redmi Note 15 5G को भारत में दो स्टोरेज ऑप्शन- 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में पेश किया जा सकता है। टिप्स्टर अभिषेक यादव ने X पर इस फोन की कीमत का खुलासा किया है। इसे 22,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 24,999 रुपये में आएगा। इस फोन के साथ कंपनी Redmi Pad 2 भी भारत में लॉन्च करने जा रही है, जिसके फीचर्स भी सामने आ चुके हैं।

Redmi Note 15 5G के फीचर्स
चीन में यह फोन पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। भारत में लॉन्च होने वाले मॉडल के हार्डवेयर में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। रेडमी का यह फोन 6.77 इंच के FHD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। रेडमी नोट 15 में कंपनी Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर यूज कर सकती है।

रेडमी नोट 15
कंपनी द्वारा जारी टीजर के मुताबिक, इस फोन में 108MP का कैमरा मिलेगा। हालांकि, चीनी वेरिएंट में कंपनी ने 50MP का कैमरा दिया था। भारत में लॉन्च होने वाले फोन में 5520mAh की बैटरी मिल सकती है। यह फोन 45W फास्ट चार्जिंग फीचर को सपोर्ट कर सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड HyperOS 2 पर काम करेगा।

बता दें कंपनी के पिछले मॉडल Redmi Note 14 की तरह ही अपकमिंग रेडमी नोट 15 के फीचर्स होंगे। रेडमी नोट 14 में कंपनी ने 108MP + 2MP का डुअल कैमरा सेटअप दिया था। यह फोन 20MP के सेल्फी कैमरे के साथ आता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!