RBI – इंडिया रेटिंग्स ने FY26 में भारत की आर्थिक वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर 7 प्रतिशत कर दिया है। इंडिया रेटिंग्स ने कहा कि व्यापार पर अमेरिकी शुल्क में हुई बढ़ोतरी के कम असर को देखते हुए उसने जीडीपी अनुमान को बढ़ाया है। आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष में भारत की जीडीपी वृद्धि दर के 6.8% रहने का अनुमान लगाया है।
‘वरिष्ठ नागरिक सेवा आश्रम’ योजना से होगी अकेले रह रहे बुजुर्गों की संभाल- Minister Rao Narbir Singh
चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में जीडीपी वृद्धि दर 7.8% रही और यह पिछली पांच तिमाहियों में सबसे ज्यादा थी। दूसरी तिमाही के जीडीपी अनुमानों का आधिकारिक आंकड़ा 28 नवंबर को जारी होगा।
इंडिया रेटिंग्स के मुख्य अर्थशास्त्री देवेंद्र कुमार पंत ने कहा कि जुलाई के अनुमान के बाद से भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए कुछ अच्छी खबरें हैं। इसमें तेजी से महंगाई में कमी और जीएसटी दरों को तर्कसंगत करना शामिल है। उन्होंने कहा कि वृद्धि अनुमान में तेजी से वृद्धि के दो बड़े कारण हैं। इसमें जून तिमाही में उम्मीद से ज्यादा जीडीपी वृद्धि दर और अमेरिकी टैरिफ बढ़ोतरी का वैश्विक वृद्धि और व्यापार पर पहले के अनुमान से कम असर। हालांकि, इंडिया रेटिंग्स का मानना है कि चालू वित्त वर्ष की आर्थिक वृद्धि के लिए जोखिम बरकरार हैं।

