नई दिल्ली। पाकिस्तान ने भारत से ‘सिंधु जल संधि’ खत्म करने के अपने फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील की है। इस पर रक्षा विशेषज्ञ Ravindra Sachdev ने गुरुवार को कहा कि पाकिस्तान में 30 प्रतिशत सूखा पड़ने के आसार हैं। इस पर भारत ने अगर पानी रोक दिया तो उसका तुरंत असर दिखाई देगा। इसलिए पाकिस्तान बौखलाया हुआ है।
Ravi Shankar Prasad ने की शिवकुमार की तीखी आलोचना
रक्षा विशेषज्ञ रविंद्र सचदेव ने कहा कि पाकिस्तान को लंबे समय के लिए परेशानी होने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इसके लिए भारत अभी से काम करना शुरू कर रहा है। Ravindra Sachdev ने कहा कि भारत के पास पानी ब्रह्मास्त्र की तरह है। भारत के हिस्से में तीन नदियों का पानी आता है, जिसका प्रवाह 35 मिलियन एकड़ फीट है। इसमें से 30 मिलियन का इस्तेमाल हो जाता है, 5 मिलियन एकड़ फीट पाकिस्तान की तरफ जाता है।
उन्होंने कहा कि जो दूसरी तीन नदियां हैं, जिन पर पाकिस्तान का हक है, उस पानी का प्रवाह 130 मिलियन एकड़ फीट है, यह भारत से होकर जाता है, जिसका हमारा देश इस्तेमाल नहीं करता है। इसके इस्तेमाल करने की हमें अनुमति नहीं है।
Ravindra Sachdev आने वाले समय में भारत पांच मिलियन एकड़ फीट को भी प्रयोग में लाएगा
Ravindra Sachdev ने कहा कि आने वाले समय में भारत पांच मिलियन एकड़ फीट को भी प्रयोग में लाएगा। हमने डैम प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू कर दिया है। इस पर देश तेजी से काम कर रहा है। इसमें कुछ प्रोजेक्ट जल्दी हो जाएंगे और कुछ में समय लग सकता है। वहीं जो दूसरी तीन नदियां हैं, हम उनके पानी का इस्तेमाल करने के लिए प्रोजेक्ट बनाएंगे। इन सबमें लंबा समय लगेगा। हम अगली पीढ़ी के लिए पानी का ब्रह्मास्त्र तैयार कर रहे हैं। भारत इस रास्ते पर चल पड़ा है। यह पाकिस्तान के लिए परेशानी का कारण बनेगा।

