अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

‘आतंकवाद के विरुद्ध वैश्विक स्तर पर हो कार्रवाई’, Ravi Shankar Prasad ने विदेशी मंच से पाकिस्तान को किया बेनकाब

On: May 27, 2025 7:40 AM
Follow Us:
Ravi Shankar Prasad
---Advertisement---

पेरिस। भाजपा नेता Ravi Shankar Prasad ने कहा है कि भारत शांति और सौहार्द चाहता है, लेकिन निर्दोष भारतीयों की जान की कीमत पर नहीं। जहां तक राज्य प्रायोजित बर्बर आतंकवाद का सवाल है, दुनिया को एक स्वर में बोलना चाहिए।

Ravi Shankar Prasad ने की शिवकुमार की तीखी आलोचना

Ravi Shankar Prasad की अगुआई में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने फ्रांस से छह यूरोपीय देशों की यात्रा शुरू की है। फ्रांस पहुंचने पर भारत के राजदूत संजीव श्रृंगला ने प्रतिनिधिमंडल को ब्रीफ किया। यह नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल फ्रांस में अपनी यात्रा के शुरुआती चरण के दौरान सीनेट और नेशनल असेंबली के सदस्यों, थिंक टैंक और भारतीय प्रवासियों के विभिन्न वर्गों के साथ बातचीत करेगा।

जानिए क्या बोले बीजेपी सांसद?
बैठकों से पहले प्रसाद ने कहा कि हमारा दृष्टिकोण स्पष्ट है: भारत शांति और सौहार्द चाहता है, लेकिन निर्दोष भारतीयों के जीवन की कीमत पर नहीं। पहलगाम जैसे बर्बर हमलों की कीमत चुकानी पड़ेगी और जहां तक आतंकवाद का सवाल है, तो पूरी दुनिया को एक स्वर में बोलने की जरूरत है। आतंकवाद एक वैश्विक खतरा है, एक वैश्विक कैंसर है।

‘भारत के लिए सबसे भरोसेमंद है फ्रांस’ : Ravi Shankar Prasad

Ravi Shankar Prasad के नेतृत्व में यह सातवां प्रतिनिधिमंडल है जिसे दुनिया को भारत के रुख से अवगत कराने के लिए भेजा गया है। प्रतिनिधिमंडल में शामिल एमजे अकबर ने कहा कि परमाणु शक्ति संपन्न एवं सैन्य शासित देश द्वारा समर्थित बर्बर आतंकवाद ऐसा खतरा है, जिसके प्रति अगर दुनिया नहीं जागी, सही से नहीं समझी तो सरकारें अपने ही लोगों से अन्याय कर रही होंगी।

एक अन्य सदस्य पंकज सरन ने कहा कि फ्रांस पिछले कई दशकों से भारत के सबसे भरोसेमंद, विश्वसनीय और मजबूत साझेदारों में से एक है। आतंकवाद का मुकाबला और सैन्य व रक्षा सहयोग इस सहयोग के सबसे बुनियादी स्तंभों में से एक हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!