अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

केएमपी एक्सप्रेसवे के दोनों ओर चरणबद्ध तरीके से पौधारोपण कर इसे हरित बनाना लक्ष्य : Rao Narbir Singh

On: August 12, 2025 1:39 PM
Follow Us:
Rao Narbir Singh
---Advertisement---

चंडीगढ़। हरियाणा के वन, पर्यावरण एवं वन्य जीव मंत्री Rao Narbir Singh ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण व वन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए हरित हरियाणा-हरित गुरुग्राम बनाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा निरंतर सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। इस वर्ष वन महोत्सव के दौरान प्रदेशभर में 2 करोड़ 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

‘वरिष्ठ नागरिक सेवा आश्रम’ योजना से होगी अकेले रह रहे बुजुर्गों की संभाल- Minister Rao Narbir Singh

वन विभाग का प्रयास रहेगा कि पौधारोपण के दौरान परिपक्व पौधे ही लगाए जाएं जो आगामी 5 व-10 वर्षों में पूरे पेड़ का रूप ले लें और सरकार के हरित हरियाणा हरित गुरुग्राम बनाने के लक्ष्य को चरितार्थ कर दे।

Rao Narbir Singh आज वजीरपुर फर्रुखनगर रोड स्थित केएमपी एक्सप्रेसवे के नजदीक वन विभाग द्वारा आयोजित 76वें जिला स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 135 किलोमीटर लंबा केएमपी एक्सप्रेस वे हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं ढांचागत विकास की एक महत्वपूर्ण संपत्ति है इसको हरित एक्सप्रेस वे बनाना उनका लक्ष्य है।

पहले चरण में मानेसर से फर्रुखनगर तक लगभग 16 किलोमीटर की दूरी में कुल एक लाख एक हजार पौधे लगाने की शुरुआत की गई है।

Rao Narbir Singh ने कहा कि देश में 1950 से वन महोत्सव का आयोजन होता आ रहा है। हरियाणा प्रदेश में पूर्व में यह कार्यक्रम कुछ चिह्नित जिलों तक सीमित था, लेकिन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दिशा-निर्देशों के तहत वर्ष 2025 से इसे प्रदेश के सभी 22 जिलों में व्यापक स्तर पर आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

वन मंत्री ने कहा कि हरियाणा में वन क्षेत्र अत्यंत सीमित है, जो चिंता का विषय है। सौभाग्यवश, दुनिया की सबसे पुरानी पर्वत श्रृंखला अरावली और नवीनतम श्रृंखला शिवालिक हरियाणा से होकर गुजरती हैं, जो प्रदेश के लिए ऑक्सीजन की एक महत्वपूर्ण लाइफलाइन हैं।

Rao Narbir Singh बरसात के बाद 15 सितंबर से क्षेत्र में विकास कार्य पुनः सक्रिय रूप से शुरू होंगे

उन्होंने कहा कि बरसात के बाद 15 सितंबर से क्षेत्र में विकास कार्य पुनः सक्रिय रूप से शुरू होंगे। साथ ही, उन्होंने लोगों से गुरुग्राम में जारी पॉलीथिन मुक्त अभियान में सक्रिय भागीदारी का भी आग्रह किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने हरियाणा वन विकास निगम लिमिटेड द्वारा प्रकाशित पुस्तक ‘खेजड़ी एवं रोहिड़ा’ का विमोचन भी किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!