अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

हनुमान जी के आदर्श का पालन करते हुए बदला लिया : Rajnath Singh

On: May 7, 2025 6:57 PM
Follow Us:
Rajnath Singh
---Advertisement---

नई दिल्ली । रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने बुधवार को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर रिएक्शन दिया। उन्होंने सेना की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भारतीय सेना ने सभी भारतवासियों का मस्तक ऊंचा किया है। भारतीय सेनाओं ने अपने शौर्य और पराक्रम का परिचय देते हुए एक नया इतिहास रच दिया है।

दुश्मन को उसी की भाषा में मिलेगा जवाब, जैसा आप चाहते हैं, वैसा होकर रहेगा : Rajnath Singh

Rajnath Singh ने कहा कि हमने हनुमान जी के उस आदर्श का पालन किया है, जो उन्होंने अशोक वाटिका उजाड़ते हुए किया था। हमने केवल उन्हीं को मारा, जिन्होंने हमारे मासूमों को मारा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के 50 इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की शुरुआत के अवसर पर संबोधित करते हुए कहा, “पीएम मोदी के मार्गदर्शन में भारतीय सेना ने सभी भारतवासियों का मस्तक ऊंचा किया है।

कल रात भारतीय सेनाओं ने अपने शौर्य और पराक्रम का परिचय देते हुए एक नया इतिहास रच दिया है।” उन्होंने आगे कहा कि भारत की सेना ने सटीकता, सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की है। हमने जो लक्ष्य तय किए थे, उन्हें ठीक समय, तय योजना के अनुसार सटीकता के साथ ध्वस्त किया है और किसी भी नागरिक ठिकाने को प्रभावित न होने देने की संवेदनशीलता भी हमारी सेना ने दिखाई है।

रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने कहा कि भारतीय सेना के जवानों ने एक तरीके की सटीकता, सतर्कता और मानवीयता दिखाई है। जिसके लिए मैं सेना के जवानों और अधिकारियों को पूरे देश की तरफ से साधुवाद देता हूं। सेना को संपूर्ण संबल प्रदान करने के लिए मैं प्रधानमंत्री मोदी को भी साधुवाद देता हूं।

Rajnath Singh जिन्ह मोहि मारा तिन मोहि मारे’..

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “हमने हनुमान जी के उस आदर्श का पालन किया है, जो उन्होंने अशोक वाटिका उजाड़ते हुए निभाया था। ‘जिन्ह मोहि मारा तिन मोहि मारे’… हमने केवल उन्हीं को मारा, जिन्होंने हमारे मासूमों को मारा। हमारी सेनाओं ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पहले की तरह इस बार भी आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले कैंप को तबाह करके करारा जवाब दिया है।

भारत ने अपनी सरजमीं पर हुए हमले का जवाब देने के लिए, अपने ‘प्रतिक्रिया के अधिकार’ का इस्तेमाल किया हैI हमारी यह कार्रवाई, बेहद सोच-समझकर, सधे हुए तरीके से की गई है। आतंकियों के हौसले पस्त करने के उद्देश्य से, यह कार्रवाई, महज उनके ठिकानों और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर तक ही सीमित रखी गई है।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BSNL का सबसे बड़ा धमाका: मात्र 1 रुपये में 30 दिन की वैलिडिटी, 2GB डेली डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग!

Amroha News-आजादी के बाद चकनवाला गांव को पहली बार मिला पक्का पुल, विधायक राजीव तरारा ने पूरा किया दशकों पुराना सपना

Homeopathy News: विश्व होम्योपैथी दिवस आज। विश्व होम्योपैथी दिवस 10 अप्रैल 2026 पर जाने माने होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अमोल गुप्ता से खास बातचीत पर आधारित।

UP Final Voter List 2026 : यूपी में दो करोड़ पांच लाख वोटर्स के कट गए नाम, फाइनल वोटर लिस्ट जारी, ऐसे करें चेक

Gold Silver Price: गिरे सोने-चांदी के भाव, जानें दिल्ली-मुंबई में आज क्या है 24K गोल्ड का रेट

West-bengal-‘महिलाओं को हर महीने 3000, बंगाल के लिए BJP ने मेनिफेस्टो में किए ऐसे वादे कि उड़ गई विरोधियों की नींद

Leave a Reply