अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

दुश्मन को उसी की भाषा में मिलेगा जवाब, जैसा आप चाहते हैं, वैसा होकर रहेगा : Rajnath Singh

On: May 5, 2025 3:52 PM
Follow Us:
Rajnath Singh
---Advertisement---

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के परिप्रेक्ष्य में रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने रविवार को देश के दुश्मनों को चेतावनी देते हुए कहा कि देश की तरफ आंख उठाने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने कहा, “मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जैसा आप चाहते हैं, वैसा होकर रहेगा।” रक्षा मंत्री के मुताबिक, देश के लोग जो चाहते हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुश्मनों को उसी भाषा में जवाब देंगे।

सैनिकों के कल्याण के लिए खुल कर योगदान दें : Rajnath Singh

उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री के रूप में उनका यह दायित्व है कि अपनी सेना के साथ मिलकर देश की सीमाओं की रक्षा करें। साथ ही, देश की तरफ आंख उठाकर देखने वालों को जवाब दिया जाए।

उन्होंने कहा, “आप सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी कार्यशैली से भलीभांति परिचित हैं। उनकी दृढ़ता से भी भलीभांति परिचित हैं। जोखिम उठाने का भाव उन्होंने सीखा है, उससे भी आप परिचित हैं।” रक्षा मंत्री रविवार को दिल्ली में संस्कृति जागरण महोत्सव में साधु संतों के बीच बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत अमर रहेगा। दुनिया की कोई ताकत भारत को मिटा नहीं सकती।

राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत की शक्ति केवल उसकी सैन्य ताकत में नहीं, बल्कि यह शक्ति संस्कृति और अध्यात्म में भी निहित है। उल्लेखनीय है कि 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमला हुआ था। इस आतंकवादी हमले में आतंकियों ने 26 निर्दोष लोगों की हत्या कर दी थी।

आतंकवादी हमले के बाद पूरी स्थिति की समीक्षा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, तीनों सेनाओं के प्रमुखों, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के साथ महत्वपूर्ण बैठक की थी। इस दौरान सरकार ने सेना को स्थिति से निपटने के लिए खुली छूट देने का निर्णय किया था।

पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद सेना ने इलाके की घेराबंदी कर आतंकवादियों पर शिकंजा कस दिया है। इससे तिलमिलाया पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। पाकिस्तान बीते 10 दिन से नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी कर रहा है।

इस बीच, प्रधानमंत्री ने शनिवार को नौसेना प्रमुख और रविवार को वायु सेना प्रमुख से मुलाकात की है। मौजूदा स्थिति को देखते हुए ये मुलाकातें काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।

Rajnath Singh भारत की शक्ति केवल उसकी सैन्य ताकत में नहीं, बल्कि यह शक्ति संस्कृति और अध्यात्म में भी निहित

रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने कहा कि पीएम मोदी ने देश को 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य समस्त देशवासियों के समक्ष रखा है। यह कोई छोटा लक्ष्य नहीं है, लेकिन पूरा होकर रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BSNL का सबसे बड़ा धमाका: मात्र 1 रुपये में 30 दिन की वैलिडिटी, 2GB डेली डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग!

Amroha News-आजादी के बाद चकनवाला गांव को पहली बार मिला पक्का पुल, विधायक राजीव तरारा ने पूरा किया दशकों पुराना सपना

Homeopathy News: विश्व होम्योपैथी दिवस आज। विश्व होम्योपैथी दिवस 10 अप्रैल 2026 पर जाने माने होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अमोल गुप्ता से खास बातचीत पर आधारित।

UP Final Voter List 2026 : यूपी में दो करोड़ पांच लाख वोटर्स के कट गए नाम, फाइनल वोटर लिस्ट जारी, ऐसे करें चेक

Gold Silver Price: गिरे सोने-चांदी के भाव, जानें दिल्ली-मुंबई में आज क्या है 24K गोल्ड का रेट

West-bengal-‘महिलाओं को हर महीने 3000, बंगाल के लिए BJP ने मेनिफेस्टो में किए ऐसे वादे कि उड़ गई विरोधियों की नींद

Leave a Reply