अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

अमेरिकी रक्षा मंत्री ने Rajnath Singh से की बात, आत्मरक्षा के भारत के अधिकार का किया समर्थन

On: May 2, 2025 3:07 PM
Follow Us:
Rajnath Singh
---Advertisement---

नई दिल्ली। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और भारत के रक्षामंत्री Rajnath Singh ने गुरुवार को फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने पहलगाम आतंकवादी हमले पर चर्चा की। अमेरिका ने पहलगाम हमले पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। Rajnath Singh ने पीट हेगसेथ को बताया कि पाकिस्तान आतंकवादियों को समर्थन, प्रशिक्षण और फंडिंग देता रहा है। पाकिस्तान का इतिहास आतंकवादी संगठनों को समर्थन, प्रशिक्षण और फंडिंग देने का रहा है।

रक्षा सामग्री उत्पादों में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है देश-Rajnath Singh

रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने कहा, “पाकिस्तान एक धूर्त राष्ट्र के रूप में बेनकाब हो चुका है, जो वैश्विक आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है और क्षेत्र को अस्थिर कर रहा है। दुनिया अब आतंकवाद पर आंखें मूंदे नहीं रह सकती।” रक्षामंत्री ने यह भी कहा कि वैश्विक समुदाय को ऐसे जघन्य आतंकी कृत्यों की स्पष्ट और दृढ़ निंदा करनी चाहिए।

पीट हेगसेथ ने भारत की आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका के पूर्ण समर्थन की पुनः पुष्टि की। उन्होंने कहा, “अमेरिका भारत के साथ खड़ा है और भारत के आत्मरक्षा के अधिकार का समर्थन करता है।”

गौरतलब है कि पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों ने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 26 निहत्थे लोगों की निर्मम तरीके से हत्या कर दी थी। इसके बाद से पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर भी संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। गुरुवार को लगातार सातवें दिन पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर से लगी नियंत्रण रेखा पर फायरिंग की है। भारतीय सेना ने बिना किसी देरी के इस फायरिंग का जवाब दिया है।

पाकिस्तानी सेना बीते शुक्रवार से हर रोज नियंत्रण रेखा पर फायरिंग कर रही है। भारतीय सेना के मुताबिक, 30 अप्रैल और 1 मई की बीच की रात पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, उरी और अखनूर के सामने नियंत्रण रेखा के पार से गोलीबारी की। हर दिन की ही तरह यह फायरिंग बिना किसी उकसावे के की गई। पाकिस्तानी सेना ने छोटे हथियारों से यह गोलीबारी की है। भारतीय सेना ने भी इसका उचित जवाब दिया।

Rajnath Singh पाकिस्तान एक धूर्त राष्ट्र के रूप में बेनकाब हो चुका 

उल्लेखनीय है कि पहलगाम हमले की जड़ में पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर द्वारा दिया गया भड़काऊ और भारत विरोधी बयान है। मुनीर ने इस्लामाबाद में 16 अप्रैल को प्रवासी पाकिस्तानियों के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए भारत के खिलाफ भड़काऊ बातें कही थीं।

इसके दो दिन बाद, 18 अप्रैल को, पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) के खैगला, रावलकोट में लश्कर-ए-तैयबा के एक नेता ने भारत विरोधी जहरीला भाषण दिया, जिसमें भारतीय सेना द्वारा मारे गए दो आतंकवादियों का बदला लेने की धमकी दी गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BSNL का सबसे बड़ा धमाका: मात्र 1 रुपये में 30 दिन की वैलिडिटी, 2GB डेली डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग!

Amroha News-आजादी के बाद चकनवाला गांव को पहली बार मिला पक्का पुल, विधायक राजीव तरारा ने पूरा किया दशकों पुराना सपना

Homeopathy News: विश्व होम्योपैथी दिवस आज। विश्व होम्योपैथी दिवस 10 अप्रैल 2026 पर जाने माने होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अमोल गुप्ता से खास बातचीत पर आधारित।

UP Final Voter List 2026 : यूपी में दो करोड़ पांच लाख वोटर्स के कट गए नाम, फाइनल वोटर लिस्ट जारी, ऐसे करें चेक

Gold Silver Price: गिरे सोने-चांदी के भाव, जानें दिल्ली-मुंबई में आज क्या है 24K गोल्ड का रेट

West-bengal-‘महिलाओं को हर महीने 3000, बंगाल के लिए BJP ने मेनिफेस्टो में किए ऐसे वादे कि उड़ गई विरोधियों की नींद

Leave a Reply