नई दिल्ली। रक्षामंत्री Rajnath Singh ने INS उदयगिरी और INS हिमगिरी की कमीशनिंग के मौके पर कहा कि दो युद्धपोतों की एक साथ कमीशनिंग हमारे आत्मनिर्भर भारत के सपने की साकार होती तस्वीर है। साथ ही हमारे विजन और कमिटमेंट का भी प्रमाण है। विशाखापट्टनम से INS Udaygiri और INS Himgiri की, जो यात्रा शुरू हो रही है, वह भारत के गौरव की यात्रा है। यह कमीशनिंग हम सबके लिए गर्व का विषय है।
आतंकियों को धर्म नहीं, कर्म देखकर मारा : Rajnath Singh
Rajnath Singh INS उदयगिरी और INS हिमगिरी की बात करूं, तो इन युद्धपोतों के नाम भी अपने आप में प्रेरणा हैं
रक्षामंत्री ने कहा कि यदि मैं INS उदयगिरी और INS हिमगिरी की बात करूं, तो इन युद्धपोतों के नाम भी अपने आप में प्रेरणा हैं। उदयगिरी, जो सूर्योदय का प्रतीक है, हमें यह याद दिलाता है कि हर नई सुबह नई ऊर्जा, नई चुनौतियां और नए अवसर लेकर आती है। वहीं दूसरी तरफ हिमगिरी, जो हिमालय की अडिग और अचल शक्ति का प्रतीक है, यह बताता है कि समुद्र की लहरों पर भी भारतीय नौसेना हिमालय की तरह ही अडिग है।

