नई दिल्ली। भारत के रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने मंगलवार को अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ से टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं के बीच भारत-अमेरिका रक्षा साझेदारी को और मजबूत करने तथा क्षमता निर्माण में सहयोग बढ़ाने को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। इस दौरान रक्षा उद्योग संबंधी सहयोग के विस्तार जैसे विषयों पर भी प्रमुखता से चर्चा हुई।
सीमा निर्धारण के लिए स्थायी समाधान जरूरी : Rajnath Singh
भारत का कहना है कि अमेरिका ने भारत को आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में समर्थन दिया है। रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने आतंकवाद के विरुद्ध भारत को अमेरिका द्वारा दिए गए निरंतर समर्थन की सराहना की। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ से हुई बातचीत की जानकारी देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मंगलवार को अमेरिका के रक्षा सचिव पीट हेगसेथ से बात कर प्रसन्नता हुई।
Rajnath Singh ने कहा, “हमारे बीच भारत-अमेरिका रक्षा सहयोग को और गहरा करने तथा वर्तमान में चल रही व नई पहलों की समीक्षा को लेकर उत्कृष्ट चर्चा हुई।” राजनाथ सिंह ने अमेरिका द्वारा भारत को आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष में दिए गए अडिग समर्थन के लिए गहरी सराहना व्यक्त की।
Rajnath Singh ने कहा कि मैं अमेरिका द्वारा आतंकवाद के खिलाफ भारत को दिए गए निरंतर समर्थन के लिए गहरी प्रशंसा करता हूं।” रक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि वह निकट भविष्य में व्यक्तिगत रूप से अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ से मुलाकात के लिए उत्सुक हैं।
गौरतलब है कि यह संवाद भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक साझेदारी को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यह इस वर्ष जनवरी में हेगसेथ के अमेरिकी रक्षा मंत्री के रूप में नियुक्त होने के बाद दोनों नेताओं के बीच तीसरी बातचीत रही।
Rajnath Singh अमेरिका द्वारा आतंकवाद के खिलाफ भारत को दिए गए निरंतर समर्थन के लिए गहरी प्रशंसा करता हूं
दोनों नेताओं ने दीर्घकालिक रक्षा सहयोग, प्रशिक्षण, सैन्य आदान-प्रदान और रक्षा उद्योग साझेदारी को और गहरा करने जैसे अनेक विषयों पर व्यापक चर्चा की। दोनों पक्षों ने इस परस्पर लाभकारी रणनीतिक साझेदारी को सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ाने पर सहमति जताई। इसमें इंटरऑपरेबिलिटी, रक्षा आपूर्ति श्रृंखलाओं का एकीकरण, लॉजिस्टिक्स साझेदारी, संयुक्त सैन्य अभ्यास और अन्य समान विचारधारा वाले देशों के साथ सहयोग शामिल है।

