अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

चीन के रक्षा मंत्री से मिले Rajnath Singh, LAC को लेकर हुई अहम चर्चा; सहयोग बढ़ाने पर दिया बल

On: June 28, 2025 9:08 PM
Follow Us:
Rajnath Singh
---Advertisement---

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने चीन के रक्षा मंत्री एडमिरल डोंग जुन के साथ हुई द्विपक्षीय बातचीत में साफ कहा है कि भारत और चीन के बीच 2020 में सीमा पर हुए टकराव के बाद बढ़ी अविश्वास की खाई पाटने के लिए जमीनी स्तर पर कदम उठाने होंगे।

सीमा निर्धारण के लिए स्थायी समाधान जरूरी : Rajnath Singh

चीन के किंगदाओ में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की बैठक से इतर राजनाथ-डोंग की गुरुवार को हुई मुलाकात के दौरान सीमा पर शांति और सौहार्द बनाए रखने की आवश्यकता पर गहन विचार-विमर्श हुआ। इसमें रक्षा मंत्री ने स्थायी जुड़ाव और तनाव कम करने के लिए एक सुव्यवस्थित प्रारूप के जरिये जटिल मुद्दों के समाधान की आवश्यकता जताई।

Rajnath Singh भारत और चीन के बीच 2020 में सीमा पर हुए टकराव के बाद बढ़ी अविश्वास की खाई पाटने के लिए जमीनी स्तर पर कदम उठाने होंगे

दोनों देशों के बीच सीमा पर तनाव घटाने और सीमाओं को चिह्नित करने के लिए आपसी मौजूदा तंत्र को फिर से जीवंत करने पर जोर दिया दिया। एससीओ रक्षा मंत्रियों की बैठक के दौरान राजनाथ सिंह की डोंग से बातचीत में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर शांति और स्थिरता बनाए रखने के मसले पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!