अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

भाजपा कार्यकर्ताओं के डीएनए में परिश्रम और जनता की सेवा : Rajnath Singh

On: June 17, 2025 9:41 AM
Follow Us:
Rajnath Singh
---Advertisement---

पचमढ़ी। रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने सोमवार को कहा कि परिश्रम और जनता की सेवा भाजपा के कार्यकर्ताओं के डीएनए में है। मध्य प्रदेश की पर्यटन नगरी पचमढ़ी में राज्य के भाजपा सांसदों और विधायकों के प्रशिक्षण वर्ग के समापन के मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सभी सांसद और विधायक हमेशा संगठन से जुड़े रहें, क्योंकि संगठन तब भी था, जब सत्ता नहीं थी।

Rajnath Singh बोले- वह दिन दूर नहीं जब POK के लोग खुद भारत का हिस्सा बनेंगे

Rajnath Singh ने कहा कि कार्यकर्ताओं को सम्मान दें और उनकी बातें सुनें, क्योंकि भाजपा की असली ताकत जनता का भरोसा और कार्यकर्ताओं का परिश्रम ही है। जनता की सेवा हमारे डीएनए में है, हम जनसेवक हैं, शासक नहीं हैं। जनता का भरोसा और कार्यकर्ताओं का परिश्रम ही भाजपा की असली ताकत है।

हमारा उद्देश्य सत्ता प्राप्ति नहीं, जनता की सेवा है, इसलिए हमने अपने विचारों से कभी समझौता नहीं किया। हमारी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में प्रशिक्षण की परंपरा सतत और प्राचीन है। यह पार्टी की कार्यशैली का अंग है। पार्टी की विकास यात्रा में तीन चीजें नहीं बदलीं। ये हैं प्रशिक्षण, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और गरीब कल्याण की भावना। अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था कि सत्ता प्राप्ति का उद्देश्य सिर्फ राष्ट्रसेवा होनी चाहिए।

हमारी जिस वैचारिक यात्रा का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने किया था, वह आज भी जारी है और हमारे लिए राजनीति राष्ट्रनिर्माण का सशक्त माध्यम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी यह यात्रा आज भी चल रही है और भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है।

Rajnath Singh हमने अपनी विचारधारा और सिद्धांतों से समझौता नहीं किया

लेकिन, हमने अपनी विचारधारा और सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। हमारी नीयत और नीतियां आज भी वही हैं। हम अपने मूल विचार से भटके नहीं हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!