अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Rajnath Singh ने 3 सेना प्रमुखों के साथ की बैठक

On: May 9, 2025 10:12 AM
Follow Us:
Rajnath Singh
---Advertisement---

नई दिल्ली। Rajnath Singh : पाकिस्तान ने गुरुवार रात को जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान के विभिन्न सैन्य ठिकानों और शहरों पर मिसाइल तथा ड्रोन हमले की कोशिश की, जिसे भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने पूरी तरह नाकाम कर दिया। रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने तीनों सेनाओं के प्रमुखों से मौजूदा हालात पर चर्चा की, जिसमें भारत की जवाबी कार्रवाई की रूपरेखा और तौर-तरीकों पर भी मंथन हुआ।

रक्षा सामग्री उत्पादों में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है देश-Rajnath Singh

बताया गया कि पाकिस्तान की ओर से दागी गई आठ मिसाइलें जम्मू के सतवारी, सांबा, आरएस पुरा और अर्निया क्षेत्रों की ओर निर्देशित थीं, जिन्हें भारतीय वायु रक्षा इकाइयों ने सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट कर निष्क्रिय कर दिया।

इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ मुख्यालय के अनुसार, जम्मू, पठानकोट और उधमपुर के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की गई थी। हमले में कोई जनहानि नहीं हुई। सभी खतरों को मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार लक्ष्य को नष्ट किया गया।

जम्मू हवाई अड्डे के पास कई ड्रोन गिराए गए और वैष्णो देवी मंदिर सहित कई स्थानों पर ब्लैकआउट हुआ। श्रीनगर सहित पंजाब और राजस्थान में भी सायरन बजाए गए और नागरिकों को घरों में रहने के निर्देश दिए गए।

वहीं, पाकिस्तान का एक एफ-16 फाइटर जेट को मिसाइल द्वारा मार गिराया गया। इससे पहले पाकिस्तान ने भारत के 15 प्रमुख शहरों को निशाना बनाने की कोशिश की थी, जिसे भारतीय संयुक्त यूएएस विरोधी ग्रिड और एयर डिफेंस सिस्टम ने विफल कर दिया।

Rajnath Singh लाहौर सहित पाकिस्तान के कई एयर डिफेंस सिस्टम तबाह कर दिए गए

भारतीय सेना की ओर से त्वरित जवाबी कार्रवाई में, लाहौर सहित पाकिस्तान के कई एयर डिफेंस सिस्टम तबाह कर दिए गए। वहीं, पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामुला, उरी, पुंछ, मेंढर और राजौरी सेक्टरों में भारी गोलाबारी की, जिसमें 16 नागरिकों की मौत हो गई, जिनमें 5 बच्चे और 3 महिलाएं शामिल थीं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BSNL का सबसे बड़ा धमाका: मात्र 1 रुपये में 30 दिन की वैलिडिटी, 2GB डेली डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग!

Amroha News-आजादी के बाद चकनवाला गांव को पहली बार मिला पक्का पुल, विधायक राजीव तरारा ने पूरा किया दशकों पुराना सपना

Homeopathy News: विश्व होम्योपैथी दिवस आज। विश्व होम्योपैथी दिवस 10 अप्रैल 2026 पर जाने माने होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अमोल गुप्ता से खास बातचीत पर आधारित।

UP Final Voter List 2026 : यूपी में दो करोड़ पांच लाख वोटर्स के कट गए नाम, फाइनल वोटर लिस्ट जारी, ऐसे करें चेक

Gold Silver Price: गिरे सोने-चांदी के भाव, जानें दिल्ली-मुंबई में आज क्या है 24K गोल्ड का रेट

West-bengal-‘महिलाओं को हर महीने 3000, बंगाल के लिए BJP ने मेनिफेस्टो में किए ऐसे वादे कि उड़ गई विरोधियों की नींद

Leave a Reply