पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कनाडा में आयोजित जी7 बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता Rajiv Ranjan ने मंगलवार को पीएम मोदी के कनाडा दौरे से दोनों देशों के रिश्ते में सुधार होने की संभावना जताई है।
पर्यावरण के साथ विकास के संतुलन का नीतीश मॉडल अनूठा:Rajiv Ranjan
जेडीयू प्रवक्ता Rajiv Ranjan ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “कनाडा में आज के समय में नई सरकार निर्वाचित हुई है। भारत और कनाडा के बीच जो तनावपूर्ण रिश्ते होते चले गए, उसमें निश्चित रूप से सुधार की संभावनाएं बढ़ी हैं। जी7 एक अवसर है। इस मौके पर कनाडाई प्रधानमंत्री और भारत के प्रधानमंत्री के बीच बातचीत होगी।”
उन्होंने कहा, “दुनिया के मिडिल ईस्ट में जो तनावपूर्ण स्थितियां हैं, अगर वैश्विक संदर्भ में हम देखें तो तनाव बड़े संकट में तब्दील हो सकते हैं, इसे कम करने में जी7 और भारत की भूमिका बहुत अहम है। इस विषय पर प्रधानमंत्री मोदी गंभीर हैं। निश्चित रूप से जी7 एक ऐसा प्लेटफॉर्म होगा, जिसमें महत्वपूर्ण मसलों पर बात होगी। भारत की कूटनीति को सकारात्मक रूप से नई उड़ान मिलेगी।”
Rajiv Ranjan कनाडा में आज के समय में नई सरकार निर्वाचित हुई है। भारत और कनाडा के बीच जो तनावपूर्ण रिश्ते होते चले गए
कांग्रेस के ईरान का समर्थन करने और केंद्र सरकार की इजरायल के साथ खड़े होने का दावा करने और इसकी आलोचना करने पर राजीव रंजन ने कहा, “हम कूटनीति और राष्ट्रीय सुरक्षा के सवाल पर भारत सरकार के स्टैंड के साथ हैं। भारत सरकार जिस डिप्लोमेसी से काम करेगी, जेडीयू उसके साथ खड़ी है।”

