अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Rajinikanth की ‘कुली’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 5 दिन में 400 करोड़ से ज्यादा की कमाई

On: August 20, 2025 12:47 PM
Follow Us:
Rajinikanth
---Advertisement---

मुंबई । तमिल फिल्मों के सुपरस्टार Rajinikanth के लाखों फैंस हैं। उनका हर अंदाज, हर डायलॉग और हर एक्शन उनके चाहने वालों के दिलों में बस जाता है। हाल ही में रिलीज हुई Rajinikanth की फिल्म ‘कुली’ का क्रेज फैंस के बीच साफ देखने को मिल रहा है। आप इस बात से भी अंदाजा लगा सकते हैं कि सुबह-सुबह के शो भी पूरे भरे हुए हैं। फिल्म को रिलीज हुए अभी सिर्फ 5 दिन हुए हैं, और इसने वर्ल्डवाइड कलेक्शन में 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

पाकिस्तान दुनिया का सबसे बड़ा आतंकी गिरोह : MP Rajiv Kumar Rai

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, सिर्फ पांच दिन में फिल्म ने दुनियाभर में 407.90 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। वहीं, भारत में फिल्म ने 245.50 करोड़ रुपए की कमाई की है।ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि अगर दर्शकों का प्यार ऐसे ही बना रहा, तो फिल्म जल्द ही 500 करोड़ के आंकड़े को पार कर सकती है।

भारत में ‘कुली’ को तमिल, तेलुगू, हिंदी और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज किया गया है। सभी भाषाओं में दर्शक इसे काफी पसंद कर रहे हैं। पहले दिन से ही थिएटरों में लंबी कतारें देखने को मिलीं। गुरुवार को फिल्म ने 65 करोड़, शुक्रवार को 54.75 करोड़, शनिवार को 39.50 करोड़, रविवार को 35.25 करोड़ और सोमवार को 12.15 करोड़ रुपए की नेट कमाई की। भले ही सोमवार को थोड़ी गिरावट देखने को मिली हो, लेकिन कुल आंकड़ों ने इसे साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बना दिया है।

Rajinikanth  भारत में ‘कुली’ को तमिल, तेलुगू, हिंदी और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज किया गया 

‘कुली’ एक एक्शन से भरी फिल्म है, जिसमें रजनीकांत के साथ नागार्जुन, श्रुति हासन, सोबिन शाहिर और आमिर खान जैसे कलाकार हैं। फिल्म का निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया है, जो ‘कैथी’, ‘विक्रम’ और ‘मास्टर’ जैसी हिट फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।
फिल्म की कहानी ‘देवा’ नामक शख्स की है, जो पहले कुली था, लेकिन अब एक पुरानी हवेली में बोर्डिंग हाउस चलाता है।

इस बीच उसे अपने 30 साल पुराने बचपन के दोस्त राजशेखर की अचानक हुई मौत के बारे में पता चलता है। वह उसकी मौत के पीछे की हकीकत जानने की कोशिश करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!