अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Rajasthan में 40 करोड़ की एमडी ड्रग पकड़ी, हरियाणा-पंजाब में की जा रही थी सप्लाई

On: July 29, 2025 11:17 AM
Follow Us:
Rajasthan
---Advertisement---

जयपुर। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे Rajasthan के बाड़मेर जिले में एमडी ड्रग्स बनाने और पंजाब व गुजरात में आपूर्ति करने की योजना का पर्दाफाश हुआ है। राजस्थान पुलिस व एनसीबी ने मिलकर धोकलिया गांव के एक खेत में ड्रग्स की निर्माणाधीन फैक्ट्री पकड़ी और मुंबई निवासी कुख्यात तस्कर बृजेश उर्फ बिरजू शुक्ला व मांगीलाल नामक मजदूर को गिरफ्तार किया। बृजेश लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़ा है। 2018 से फरार बृजेश पर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित है।

Rajasthan : चुरू में वायुसेना का जगुआर लड़ाकू विमान क्रैश, 2 लोगों की शव बरामद

 

Rajasthan बृजेश लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़ा है

गुजरात में पकड़ी ड्रग से जुड़े थे तार
डीजी पुलिस एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स दिनेश एमएन ने बताया कि राजस्थान-मध्यप्रदेश सीमा से जुड़े प्रतापगढ के गावों में बड़े पैमाने पर एमडी ड्रग्स का निर्माण कर ड्रग की सप्लाई के इनपुट मिले थे. तस्कर राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में ड्रग की सप्लाई कर रहे थे. पुलिस ने बताया कि ड्रग निर्माण का कारोबार मुख्य रूप से देवल्दी गांव में चल रहा है. कुछ दिन पहले गुजरात एटीएस ने भोपाल (मध्यप्रदेश) में 1800 करोड़ रूपये की एमडी ड्रग पकडी गई, जिसके तार देवल्दी गांव से जुडे हुए थे.

40 करोड़ की एमडी ड्रग्स होनी थी तैयार
पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई में 40 किलो मिक्स लिक्विड, चार प्रतिबंधित दवाएं, 300 किलो लिक्विड केमिकल, एक जनरेटर और आठ बड़े प्लास्टिक ड्रम भी बरामद किए गए। जब्त सामान से लगभग 40 करोड़ की एमडी ड्रग्स तैयार होनी थी। जांच में मुंबई पुलिस का भी सहयोग लिया जा रहा है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!