अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Rajasthan अनुसूचित जनजाति परामर्शदात्री परिषद की बैठक आयोजित

On: June 20, 2025 10:02 PM
Follow Us:
Rajasthan
---Advertisement---

जयपुर । Rajasthan मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार अनुसूचित जनजातियों के कल्याण एवं टीएसपी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि Rajasthan अनुसूचित जनजाति परामर्शदात्री परिषद केन्द्र एवं राज्य सरकार की महत्वूपर्ण योजनाओं का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित कर रही है।

Rajasthan के सभी जिलों में शनिवार को फिर होगा ब्लैक आउट एवं मॉक ड्रिल

भजनलाल शर्मा शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग की ओर से आयोजित राजस्थान अनुसूचित जनजाति परामर्शदात्री परिषद की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधि प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर 15 से 30 जून तक चलाए जा रहे धरती आबा जन-भागीदारी अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए इसे सफल बनाएं।

उन्होंने वनाधिकार अधिनियम-2006 के तहत लंबित व्यक्तिगत एवं सामुदायिक दावों का शीघ्र निस्तारण कर अधिकार पत्र जारी करने के निर्देश दिए।

Rajasthan बजट घोषणाओं व विकास कार्यों को समय से करें पूरा

Rajasthan मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग द्वारा स्वीकृत किए गए कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश प्रदान किए। उन्होंने बजट घोषणा वर्ष 2024-25 के कार्यों को जल्द पूरा करने और बजट घोषणा वर्ष 2025-26 के कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने स्कूल शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता और उच्च शिक्षा विभाग के द्वारा विद्यार्थियों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति का समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

भजनलाल शर्मा ने जल संसाधन विभाग की परियोजनाओं तथा कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की गतिविधियों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को सड़क निर्माण एवं जल जीवन मिशन के कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरा करने के लिए निर्देशित किया। वहीं उन्होंने जनजाति क्षेत्र में बिजली कनेक्शन समय पर जारी करने के भी निर्देश दिए।

केन्द्र सरकार की योजनाओं से जनजाति समुदाय को करें लाभान्वित
Rajasthanमुख्यमंत्री ने टीएसपी क्षेत्र में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत रोगियों की पहचान और उपचार सहायता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

उन्होंने पीएम-जनमन के तहत स्वीकृत कार्यों को गति प्रदान करने और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आयोजित हो रही विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आदिवासी परिवार तक सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को प्रधानमंत्री वन-धन योजना के माध्यम से जनजाति समुदाय की आय बढ़ाने के लिए भी निर्देशित किया।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!