अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

देश में नहीं होनी चाहिए आतंकी घटनाएं : Raja Vading

On: April 26, 2025 9:54 AM
Follow Us:
Raja Vading
---Advertisement---

चंडीगढ़। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई सीसीएस की बैठक पर पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह Raja Vading ने कहा कि कड़े कदम तो पहले भी उठाए गए, लेकिन इसका क्या नतीजा निकला।

Rajasthan government के ‘1090 मॉडल’ अपनाने पर अखिलेश यादव ने जताई खुशी

गुरुवार को पंजाब कांग्रेस चीफ अमरिंदर सिंह Raja Vading ने कहा कि केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 खत्म करने के बाद कहा था कि देश में अमन-चैन है। खासतौर पर जम्मू-कश्मीर के लिए केंद्र सरकार ने दावा किया था कि अब पहले जैसी स्थिति नहीं है। लेकिन, इसका नतीजा क्या निकला। आपने सीसीएस की बैठक में क्या फैसले लिए वह एक तरफ है, लेकिन देश में आतंकी घटनाएं नहीं होनी चाहिए।

Raja Vading ने कहा कि देश में 11 साल से पीएम मोदी की सरकार है और सरकार ने कई दावे पहले भी किए। ऐसे में पहलगाम जैसी आतंकी घटना होने से पूरे देश में रोष का माहौल है। जम्मू-कश्मीर के लिए केंद्र सरकार ने दावा किया कि वहा शांति का माहौल है।

सरकार पर भरोसा कर पर्यटक वहां पर घूमने के लिए जाने लगे। सरकार को चाहिए था कि वहां पर पर्यटकों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करती। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आतंकियों ने सरेआम हमारे पर्यटकों को मारा और निकल भी गए। जिस वक्त यह घटना हुई सिक्योरिटी फोर्स क्या कर रही थी।

Raja Vading

गुरुवार को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक पर पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष Raja Vading ने कहा कि बैठक में पार्टी की कार्ययोजना तय की गई। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पहलगाम मामले में खुद अमित शाह से सीधे बात की है। हम सबसे पहले भारतीय हैं और हमें अपने देश से प्यार है। इसकी एकता और अखंडता हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है। कांग्रेस कार्यसमिति ने पहलगाम आतंकी घटना की निंदा करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया और इसी के साथ कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!