कांग्रेस नेता Rahul Gandhi ने बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों को ‘आश्चर्यजनक’ बताते हुए चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव परिणामों की गहन समीक्षा करेगी और लोकतंत्र को बचाने के लिए और अधिक प्रभावी प्रयास करेगी। राहुल गांधी ने मतदाताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह लड़ाई संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की है।
खरगे-Rahul Gandhi की केरल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक
आईएनडीआई गठबंधन भी चुनाव परिणामों की समीक्षा करेगा। राहुल ने एक्स पर पोस्ट किया, मैं बिहार के उन करोड़ों मतदाताओं का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने महागठबंधन पर अपना विश्वास जताया। बिहार का यह परिणाम वाकई चौंकाने वाला है।

