अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Rahul Gandhi ने आत्महत्या करने वाली महिला डॉक्टर के स्वजन से की बात, न्याय की लड़ाई में सहयोग का दिया आश्वासन

On: October 30, 2025 8:33 AM
Follow Us:
Rahul Gandhi
---Advertisement---

मुंबई। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi ने महाराष्ट्र के सातारा जिले में आत्महत्या करने वाली महिला चिकित्सक के स्वजन से बुधवार को फोन पर बात की। उन्होंने न्याय की उनकी लड़ाई में उन्हें सहयोग देने का आश्वासन दिया। महिला चिकित्सक के परिवार के सदस्यों ने न्याय की मांग करते हुए राहुल गांधी से मौत मामले की जांच के लिए एसआइटी गठित कराने के लिए सरकार पर दबाव डालने की मांग की।

खरगे-Rahul Gandhi की केरल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक

उन्होंने कहा कि चिकित्सक की मौत हुए एक सप्ताह हो गया है। उन्हें डर है कि सुबूत मिटा दिए जाएंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल के फोन से महिला के माता-पिता और भाई-बहनों से बात की। सपकाल बीड जिले के कवड़गांव गांव में उनसे मिलने गए थे।

Rahul Gandhi महिला चिकित्सक की मौत के मामले की जांच के लिए एसआइटी गठित कराने के लिए सरकार पर दबाव डालेंगे

राहल ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह महिला चिकित्सक की मौत के मामले की जांच के लिए एसआइटी गठित कराने के लिए सरकार पर दबाव डालेंगे। सातारा जिले के फलटण कस्बे के एक होटल के कमरे में 28 वर्षीय चिकित्सक 23 अक्टूबर की रात को फंदे से लटकी हुई पाई गई थी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी के कारण दम घुटना बताया गया। इस आत्महत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए दो आरोपितों में से एक निलंबित पुलिस सब-इंस्पेक्टर गोपाल बदाने के एक रिश्तेदार ने उसके फोन को जांचकर्ताओं को सौंप दिया है। अब इसकी फारेंसिक जांच की जाएगी।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!