नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi ने पंजाब में बाढ़ की तबाही तथा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश से आयी जल आपदा की चिंताजनक स्थिति के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से इन राज्यों को मदद देने का आग्रह किया है।
Rahul Gandhi के ‘हाइड्रोजन बम’ का BJP ने दिया करारा जवाब, कहा- ‘उनकी बातें समझ से परे’
Rahul Gandhi किसानों के लिए बाढ़ से प्रभावित किसानों के लिए विशेष राहत पैकेज की तत्काल घोषणा करने का भी पीएम से अनुरोध किया
साथ ही कांग्रेस नेता ने किसानों के लिए बाढ़ से प्रभावित किसानों के लिए विशेष राहत पैकेज की तत्काल घोषणा करने का भी पीएम से अनुरोध किया है। राज्यसभा में नेता विपक्ष कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी पंजाब समेत इन चारों राज्यो को संकट से निपटने के लिए केंद्रीय मदद की मांग कर चुके हैं।

