विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के 25 घटक दलों के 50 नेताओं की बैठक आज Rahul Gandhi के आवास पर हुई, जिसमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कर्नाटक के बेंगलुरु की महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची में कथित धांधली को लेकर प्रस्तुति दी।
अमित शाह पर 2018 में की गई टिप्पणी से जुड़े केस में चाईबासा कोर्ट ने Rahul Gandhi को जमानत दी
इससे पहले उन्होंने दावा किया था कि महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र में 1,00,250 मतों की चोरी की गई। रात्रिभोज पर हुई इस बैठक में उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए साझा उम्मीदवार की संभावना, मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर) और अमेरिका द्वारा लगाए गए 50 प्रतिशत टैरिफ (शुल्क) पर चर्चा किए जाने की संभावना है।
Rahul Gandhi के आवास ‘5 सुनहरी बाग रोड’ पर आयोजित बैठक में कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के प्रमुख शरद पवार, तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी, शिवसेना (उबाठा) के प्रमुख उद्धव ठाकरे और कई अन्य नेता शामिल हुए।
यह बैठक उस दिन हो रही है जब राहुल गांधी ने महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में कथित हेरफेर का विषय आंकड़ों के साथ मीडिया के सामने रखा और आरोप लगाया कि “वोट चोरी” का यह “मॉडल” देश के कई निर्वाचन क्षेत्रों में लागू हो रहा है।
Rahul Gandhi ने आरोप लगाया कि “वोट चोरी” का यह “मॉडल” देश के कई निर्वाचन क्षेत्रों में लागू हो रहा
मुख्य विपक्षी दल बिहार में जारी एसआईआर के विषय पर चर्चा की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से संसद के दोनों सदनों में नारेबाजी कर रहे हैं, जिससे गतिरोध की स्थिति बनी हुई है।

