अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

इंसाफ, इंसानियत के लिए दिल्ली की झुग्गीवालों के साथ हूं खड़ा : Rahul Gandhi

On: July 28, 2025 11:22 AM
Follow Us:
Rahul Gandhi
---Advertisement---

नयी दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता Rahul Gandhi ने दिल्ली में झुग्गी झोपड़ियां तोड़ने की कार्रवाई को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की संवेदनहीनता करार देते हुए कहा है कि गरीब की छत छीनना इंसाफ तथा इंसानियत के खिलाफ है और इसके लिए गरीबों के साथ खड़े हैं।

OBC वर्ग के हितों की जिस तरह से रक्षा करनी थी, वह मैं नहीं कर पाया : Rahul Gandhi

Rahul Gandhi ने कहा “सोचिए, अगर आपके अपने माँ-बाप, बच्चे या भाई-बहन के सिर से अचानक छत छीन ली जाए – अगर आपके पूरे परिवार को एक ही पल में बेघर कर दिया जाए, तो आपको कैसा लगेगा। दिल्ली की झुग्गियों में रहने वाले सैकड़ों ग़रीब परिवार आज इसी दर्द से गुजर रहे हैं। जिन छोटे-छोटे घरों में उनकी पूरी ज़िंदगी बसी थी, उन्हें भाजपा सरकार ने बेरहमी से उजाड़ दिया।”

उन्होंने कहा कि गरीब की झोपड़ी उसकी जीने का सहारा होता है। उनका कहना था कि ये सिर्फ़ घर नहीं थे – ये उनके सपने, उनका सम्मान और जीने का सहारा था। प्रशासन की आड़ में किया जा रहा यह अत्याचार, ग़रीबों के प्रति भाजपा की संवेदनहीनता और सत्ता के घमंड को उजागर करता है।

Rahul Gandhi ये लड़ाई अब सिर्फ़ घरों की नहीं, इंसाफ़ और इंसानियत की है और हम हर मोर्चे पर लड़ेंगे

श्री गांधी ने कहा “हम इन उजाड़े गए परिवारों के साथ मजबूती से खड़े हैं। ये लड़ाई अब सिर्फ़ घरों की नहीं, इंसाफ़ और इंसानियत की है और हम हर मोर्चे पर लड़ेंगे।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!