अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

कल Rahul Gandhi के जन्मदिन पर तालकटोरा स्टेडियम में लगेगा रोजगार मेला, 20,000 लोगों को मिलेगा रोजगार

On: June 18, 2025 7:12 PM
Follow Us:
Rahul Gandhi
---Advertisement---

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद Rahul Gandhi के जन्मदिन के अवसर पर यूथ कांग्रेस द्रा कल 19 जून को तालकटोरा स्टेडियम में रोजगार मेला लगेगा। जिसके तहत देशभर की तक़रीबन 100 कंपनियों से 20,000 लोगों को रोजगार मिलेगा। कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी।

बिहार बन गया है ‘क्राइम कैपिटल ऑफ इंडिया’ : Rahul Gandhi

देवेंद्र यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि युवाओं के हक के लिए निरंतर संघर्षरत रहने वाले जननायक, नेता विपक्ष Rahul Gandhi  के जन्मदिन पर आयोजित होने वाले महारोजगार मेले के संदर्भ में आज उदय भानु के साथ प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान कम्यूनिकेशन विभाग चेयरमैन अनिल भारद्वाज , दिल्ली यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा भी मौजूद रहे।

यादव ने आगे लिखा- पिछले 11 सालों में भाजपा सरकार ने युवाओं को सिर्फ बेरोजगारी और हताश दी है। युवाओं के हक की निरंतर आवाज उठाने वाले जननायक राहुल गांधी जी के जन्मदिन पर अधिक से अधिक दिल्ली के युवाओं को हम रोजगार दे सकें, यही हमारा प्रयास है।

Rahul Gandhi  इस आयोजन में सभी युवा साथी सादर आमंत्रित हैं

कांग्रेस ने सबको इस रोजगार में सम्मिलित होने का न्योता देते हुए लिखा – इस आयोजन में सभी युवा साथी सादर आमंत्रित हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!