अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

‘इवेंट’ की चमक नहीं, आम ज़िंदगी की सच्चाई से जुड़ी हो राजनीति : Rahul Gandhi

On: June 6, 2025 11:26 AM
Follow Us:
Rahul Gandhi
---Advertisement---

नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष Rahul Gandhi ने दोपहिया वाहनों, कारों की बिक्री और मोबाइल बाजार में गिरावट को लेकर बृहस्पतिवार को सरकार पर निशाना साधा और कहा कि देश को ऐसी राजनीति चाहिए जो ‘इवेंट’ की चमक से नहीं, आम ज़िंदगी की सच्चाई से जुड़ी हो।

किसी नेता से डरे-दबे बिना बनायें जिलाध्यक्षों के पैनल : Rahul Gandhi

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘आंकड़े सच बोलते हैं। पिछले एक साल में दोपहिया वाहनों की बिक्री 17 प्रतिशत और कार की बिक्री 8.6 प्रतिशत घट गई है। वहीं मोबाइल मार्केट सात प्रतिशत गिर गया है।’

Rahul Gandhi ख़र्च और कर्ज़, दोनों लगातार बढ़ रहे हैं

उन्होंने दावा किया कि दूसरी तरफ, ख़र्च और कर्ज़, दोनों लगातार बढ़ रहे हैं। मकान का किराया, घरेलू महंगाई, शिक्षा का खर्च, लगभग हर चीज़ महंगी होती जा रही है। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘ये सिर्फ़ आंकड़े नहीं हैं, ये उस आर्थिक दबाव की हक़ीक़त है जिसके नीचे हर आम भारतीय पिस रहा है।’ उन्होंने इस बात पर जोर दिया, ‘हमें ऐसी अर्थव्यवस्था चाहिए जो हर भारतीय के लिए काम करे, न कि सिर्फ़ कुछ गिने-चुने पूंजीपतियों के लिए।’

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!