चंडीगढ़: हरियाणा में कांग्रेस ने संगठन के गठन का रोडमैप तैयार कर लिया है। बुधवार को चंडीगढ़ स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi की अध्यक्षता में हुई तीनों बैठकों में मुख्य फोकस संगठन का गठन ही रहा।
Rahul Gandhi आज भोपाल से करेंगे कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान” की शुरुआत
बैठक में गुटबाजी और आपसी खींचतान को लेकर वरिष्ठ नेताओं को नसीहत देने के बाद Rahul Gandhi ने केंद्रीय व प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से नियुक्त किए गये पर्यवेक्षकों की सामूहिक बैठक की। दिल्ली रवाना होने से पहले राहुल ने बंद कमरे में केंद्रीय पर्यवेक्षकों के साथ अलग से बैठक की।
इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस के किसी भी नेता को शामिल नहीं किया गया। हालांकि, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल, हरियाणा मामलों के प्रभारी बीके हरिप्रसाद और सह-प्रभारी जितेंद्र बघेल इस बैठक में मौजूद रहे।
इससे पहले, पर्यवेक्षकों की सामूहिक बैठक में Rahul Gandhi ने स्पष्ट संदेश दिया कि जिलाध्यक्षों के पैनल तैयार करते समय उन्हें किसी भी नेता से डरने या दबने की जरूरत नहीं है। पर्यवेक्षक जिलों में दौरों के दौरान स्थानीय नेताओं व पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं से ही बात करेंगे। किसी भी नेता के घर जाने, उनके साथ खाना खाने या अन्य किसी भी तरह की करीबी बढ़ाने की जरूरत नहीं है। यह भी कह दिया गया कि अगर पर्यवेक्षक के खिलाफ शिकायत आई तो उसे तुरंत बदल दिया जाएगा।
Rahul Gandhi लाध्यक्षों के पैनल तैयार करते समय उन्हें किसी भी नेता से डरने या दबने की जरूरत नहीं
एससी-बीसी को मिलेगा प्रतिनिधित्व : राहुल गांधी ने पर्यवेक्षकों को निर्देश दिए कि जिलाध्यक्ष के पैनलों में एससी-बीसी समाज के नेताओं को भी शामिल किया जाए। अगर किसी जिले में एससी या जिलाध्यक्ष के लिए छह-छह नामों का पैनल बनेगा। पर्यवेक्षकों को पैनल 30 जून से पहले तैयार करके पार्टी नेतृत्व को भेजने होंगे। छंटनी के बाद जिलाध्यक्ष के नाम को अंतिम रूप दिया जाएगा। पर्यवेक्षकों में से अधिकांश पहले गुजरात में काम कर चुके हैं।

