नई दिल्ली। तेलंगाना स्थापना दिवस पर सोमवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi समेत अन्य नेताओं ने शुभकामनाएं दी। Rahul Gandhi ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “तेलंगाना के लोगों को राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। 11 साल पहले, डॉ. मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी के नेतृत्व में, तेलंगाना राज्य का जन्म हुआ। जिसने लाखों लोगों की उम्मीदों और सपनों को आकार दिया।
Rahul Gandhi 3 जून को भोपाल दौरे पर रहेंगे, “संगठन सृजन अभियान” की करेंगे शुरूआत
तेलंगाना आंदोलन के लिए अपना पसीना बहाने और बलिदान देने वाले सभी लोगों को मेरी हार्दिक श्रद्धांजलि। कांग्रेस पार्टी ‘प्रजालु तेलंगाना’ के निर्माण में आपके साथ खड़ी है। हर नागरिक के लिए एक न्यायपूर्ण, सम्मानजनक और समृद्ध भविष्य। हमारी गारंटी उस अटूट प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब है।“
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “तेलंगाना स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं। 11 साल पहले, लाखों लोगों की आकांक्षाओं की परिणति भारत के सबसे युवा राज्य, तेलंगाना के निर्माण में हुई। डॉ. मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस-यूपीए ने तेलंगाना के लोगों की इच्छा का समर्थन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Rahul Gandhi तेलंगाना के लोगों को राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
इस महत्वपूर्ण दिन पर, हम तेलंगाना के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले छात्रों सहित अनगिनत शहीदों को सम्मानपूर्वक याद करते हैं। कांग्रेस सरकार “प्रजाला तेलंगाना” के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध है- एक ऐसा राज्य जहां सभी 3.8 करोड़ लोगों के लिए सामाजिक न्याय, आर्थिक सशक्तिकरण और निरंतर प्रगति सुनिश्चित हो।“

