अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Rahul Gandhi की पीएम मोदी को चिट्ठी, पाकिस्तानी गोलाबारी के पीड़ितों के लिए राहत पैकेज की मांग

On: May 29, 2025 11:49 PM
Follow Us:
Rahul Gandhi
---Advertisement---

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद Rahul Gandhi ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी। उन्होंने केंद्र सरकार से पाकिस्तानी गोलाबारी के पीड़ितों के लिए राहत पैकेज देने की मांग की।

मेहनतकश गिग श्रमिकों को कांग्रेस सरकारें दे रही है न्याय : Rahul Gandhi

Rahul Gandhi ने अपने पुंछ दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि पाकिस्तानी गोलाबारी में 4 बच्चों सहित 14 लोगों की दुखद मृत्यु हो गई और दर्जनों लोग घायल हुए हैं। इस अचानक और अंधाधुंध हमले ने आम इलाकों में भारी तबाही मचाई है। आज संकट के समय में हमारा कर्तव्य है कि हम उनके दुख को समझें और उनके जीवन को फिर से संवारने के लिए हरसंभव मदद करें।

कांग्रेस सांसद Rahul Gandhi ने चिट्ठी में लिखा, ”मैंने हाल ही में पुंछ का दौरा किया, जहां पाकिस्तानी गोलाबारी में 4 बच्चों सहित 14 लोगों की दुखद मृत्यु हो गई और दर्जनों लोग घायल हुए हैं। इस अचानक और अंधाधुंध हमले ने आम इलाकों में भारी तबाही मचाई है। सैकड़ों घर, दुकानें, स्कूल और धार्मिक स्थल बुरी तरह तबाह हो गए हैं। कई पीड़ितों ने बताया कि उनकी वर्षों की मेहनत एक झटके में बर्बाद हो गई।”

Rahul Gandhi पुंछ और सीमा से लगे अन्य क्षेत्रों के लोग दशकों से शांति और भाईचारे के साथ रह रहे 

उन्होंने आगे लिखा, ”पुंछ और सीमा से लगे अन्य क्षेत्रों के लोग दशकों से शांति और भाईचारे के साथ रह रहे हैं। आज जब वे इस गहरे संकट से गुजर रहे हैं, तो हमारा कर्तव्य है कि हम उनके दुख को समझें और उनके जीवन को फिर से संवारने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करें।”

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!