अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

दरभंगा में Rahul Gandhi समेत 20 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा, एक साथ दर्ज हुई 2 एफआईआर

On: May 16, 2025 10:29 AM
Follow Us:
Rahul Gandhi
---Advertisement---

Rahul Gandhi। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी के विरूद्ध बिहार में दरभंगा जिले के लहेरियासराय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। Rahul Gandhi सदर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार और अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार ने गुरुवार को यहां बताया कि राहुल गांधी समेत बीस नामजद लोगों के अलावा 100 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

सेना की कार्रवाई को कांग्रेस का समर्थन, Rahul Gandhi और खरगे ने जताया गर्व

एक साथ दर्ज की गई दो अलग-अलग प्राथमिकी में पहली प्राथमिकी बीएनएस 163 (पुराना 144) निषेधाज्ञा तोड़ने के कारण मौके पर मौजूद मजिस्ट्रेट खुर्शीद आलम ने दर्ज कराई है। वहीं, दूसरी प्राथमिकी बिना अनुमति अम्बेडकर कल्याण छात्रावास में जबरन कार्यक्रम करने के कारण जिला कल्याण पदाधिकारी आलोक कुमार ने दर्ज कराई है।

Rahul Gandhi राहुल गांधी समेत बीस नामजद लोगों के अलावा 100 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है

पदाधिकारियों ने बताया कि मामले में नामजद प्रमुख लोगों में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह एम एल सी मदन मोहन झा, नगर निगम की उपमहापौर नाजिया हसन, पूर्व वार्ड पार्षद डॉ मुन्ना खान, जिला मीडिया प्रभारी मोहम्मद असलम, जमाल हसन, मोहम्मद असलम शादाब जिला अध्यक्ष दयानंद पासवान, मो अहमद उस्मानी, पूर्व जिला अध्यक्ष सीताराम चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष पासवान , शकील अहमद मुख्य आयोजक सुशील कुमार पासी, बीस नामजद सहित एक सौ अज्ञात शामिल हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!