अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

सेना की कार्रवाई को कांग्रेस का समर्थन, Rahul Gandhi और खरगे ने जताया गर्व

On: May 7, 2025 7:00 PM
Follow Us:
Rahul Gandhi
---Advertisement---

दिल्ली। Rahul Gandhi : भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान और पीओके स्थित आतंकी ठिकानों पर की गई जवाबी कार्रवाई पर कांग्रेस ने खुलकर समर्थन जताया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि पार्टी की कार्यसमिति में इस मुद्दे पर चर्चा हुई है और सेना को कांग्रेस की ओर से पूरा समर्थन है।

शहीद विनय नरवाल के घर पहुंचे Rahul Gandhi, बोले – देश आपके साथ खड़ा है

राहुल गांधी ने कहा, “हमने कार्यसमिति में चर्चा की। हमारी सेनाओं को पूरा समर्थन है। उन्हें शुभकामनाएं और ढेर सारा प्यार। कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस कार्यसमिति की ओर से उन्हें पूरा समर्थन है।”

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सेना की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि पूरे देश को भारतीय सेना पर गर्व है। उन्होंने कहा, “हम भारतीय सेना पर गर्व करते हैं जिन्होंने #OperationSindoor के तहत पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर साहसिक और निर्णायक कार्रवाई करते हुए मुंहतोड़ जवाब दिया है। हम अपने जांबाज सैनिकों के साहस, दृढ़ संकल्प और राष्ट्रभक्ति को सलाम करते हैं।”

Rahul Gandhi आतंकी हमले के पहले दिन से ही कांग्रेस पार्टी ने सेना और सरकार के साथ एकजुटता दिखाई 

खरगे ने आगे कहा कि आतंकी हमले के पहले दिन से ही कांग्रेस पार्टी ने सेना और सरकार के साथ एकजुटता दिखाई है और सीमापार आतंकवाद के खिलाफ हर निर्णायक कदम का समर्थन किया है।

सेना की इस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक स्तर पर आम सहमति और समर्थन देखने को मिल रहा है, जिससे यह संदेश जा रहा है कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर राजनीतिक दल एकजुट हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!