अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के परिजनों से मिले Rahul Gandhi

On: May 1, 2025 12:15 PM
Follow Us:
Rahul Gandhi
---Advertisement---

कानपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और सांसद Rahul Gandhi ने बुधवार को पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए कानपुर के शुभम द्विवेदी के परिजनों से मुलाकात की। दिवंगत शुभम की पत्नी ऐशन्या राहुल को देखकर रोने लगीं। इस पर राहुल गांधी ने उन्हें सांत्वना दी।

पहलगाम हमले पर PM मोदी एक्शन लें, समय बर्बाद न करें- Rahul Gandhi

शुभम के पिता भी राहुल गांधी को देखकर अपने आंसू नहीं रोक पाए। दिवंगत शुभम की पत्नी ऐशन्या ने पत्रकारों से बताया कि उन्होंने Rahul Gandhi से मांग की कि उनके पति को शहीद का दर्जा दिया जाए। इस पर राहुल गांधी ने कहा कि पीएम को पत्र भी लिखेंगे और संसद में भी यह बात उठाएंगे।

राहुल गांधीने शुभम को श्रद्धांजलि दी। राहुल गांधी ने पहलगाम हमले के बारे में जानकारी ली। इस पर ऐशन्या ने बताया कि कैसे शुभम की आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। आतंकवादी आए और धर्म पूछताछ करते हुए गोलियां बरसाने लगे। इस दौरान राहुल गांधी ने शुभम के परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया।

शुभम के पिता भी Rahul Gandhi को देखकर अपने आंसू नहीं रोक पाए

राहुल गांधी शुभम के घर करीब 28 मिनट तक रुके। इसके बाद वह चकेरी एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इसके पहले शुभम के पिता ने राहुल गांधी से सवाल पूछते हुए कहा कि आपने भी यह दर्द झेला है। आपकी अगर दादी आज जिंदा होतीं तो क्या देश में इस तरीके के हमले होते? इस पर राहुल गांधी ने कहा कि अगर दादी जिंदा होतीं, तो 1971 की तरह ही पाकिस्तान को जवाब दिया जाता। इस तरीके के हमले भारत के अंदर बिल्कुल भी नहीं होते।

वहीं, शुभम के पिता ने कहा कि बेटे का आधा सिर इसके (ऐशन्या) ऊपर गिरा था। आप कुछ करिए। आप इस देश के बड़े नेता हैं। राहुल ने शुभम के परिवार वालों से अपने मोबाइल से प्रियंका गांधी से भी बात करवाई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!