अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

दलितों की उपेक्षा कर रही है सरकार : Rahul Gandhi

On: February 28, 2025 7:07 PM
Follow Us:
Rahul Gandhi
---Advertisement---

नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष Rahul Gandhi ने सरकार पर दलितों की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि इस वर्ग के हितों के लिए बने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की अपेक्षा की जा रही है ताकि दलितों की आवाज दबाया जा सके।
लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि अनुसूचित जाति आयोग में कई पदों पर भर्ती नहीं की जा रही है और यह दलितों के सामाजिक तथा संवैधानिक अधिकारों पर जानबूझकर किया जा रहा हमला है।

 

 

Rahul Gandhi ने रायबरेली में रेल कोच फैक्ट्री का किया निरीक्षण

उन्होंने कहा कि आयोग में खाली पड़े पदों पर जल्द से जल्द भर्ती की जानी चाहिए। गांधी ने कहा,“भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की दलित विरोधी मानसिकता का एक और सबूत देखिए। दलितों के अधिकारों की रक्षा करने वाले राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग को जानबूझकर उपेक्षित कर दिया गया है – इसके दो अहम पद पिछले एक साल से ख़ाली पड़े हैं।”

Rahul Gandhi भाजपा सरकार की दलित विरोधी मानसिकता का एक और सबूत

उन्होंने कहा,“यह आयोग एक संवैधानिक संस्था है – इसे कमज़ोर करना दलितों के संवैधानिक और सामाजिक अधिकारों पर सीधा हमला है। आयोग नहीं तो सरकार में दलितों की आवाज़ कौन सुनेगा। उनकी शिकायतों पर कार्रवाई कौन करेगा। प्रधानमंत्री जी, जल्द से जल्द आयोग के सभी पद भरे जाने चाहिए ताकि यह दलितों के हकों और अधिकारों की रक्षा करने की अपनी ज़िम्मेदारी प्रभावी रूप से निभा सके।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!