अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Raghav Chadha को लंदन में ‘आइडियाज फॉर इंडिया’ कॉन्फ्रेंस का मिला न्योता

On: May 30, 2025 12:31 PM
Follow Us:
Raghav Chadha
---Advertisement---

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद Raghav Chadha को प्रतिष्ठित ‘आइडियाज फॉर इंडिया’ कॉन्फ्रेंस में आमंत्रित किया गया है। यह यूके के प्रसिद्ध थिंक टैंक ‘ब्रिज इंडिया’ द्वारा 30 मई को रॉयल लैंकेस्टर, लंदन में आयोजित की जाएगी। यह कॉन्फ्रेंस इंडिया वीक का प्रमुख हिस्सा है।

Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी का उभरता सितारा

इस कॉन्फ्रेंस में सांसद Raghav Chadha बतौर स्पीकर शामिल होंगे। इस अहम कॉन्फ्रेंस में भारत के आर्थिक विकास और दुनिया में उसकी भूमिका पर गहरी चर्चा होगी। इसमें कई पॉलिसी मेकर्स और भारत के प्रतिष्ठित बिजनेसमैन शामिल होंगे। आप सांसद राघव चड्ढा लंदन में हो रही इस कॉन्फ्रेंस में एक खास चर्चा में हिस्सा लेंगे, जिसका नाम है, ‘भारत एक बहुध्रुवीय दुनिया में’।

इस चर्चा में Raghav Chadha  भारत की रणनीतिक आजादी, दुनिया में बढ़ते प्रभाव और भारत की ग्लोबल नॉर्थ और साउथ के बीच एक पुल यानी ब्रिज की भूमिका पर अपने विचार साझा करेंगे। साथ ही, वे भारत की हाल की उपलब्धियों, जिसमें ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की कामयाबी के अलावा डिफेंस और डिप्लोमेसी में मिली सफलताओं के अलावा तकनीक व युवा नेतृत्व के योगदान पर भी बात करेंगे।

Raghav Chadha बतौर स्पीकर शामिल होंगे

‘आइडियाज फॉर इंडिया’ कॉन्फ्रेंस के आमंत्रण पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद राघव चड्ढा ने कहा, ”मैं ब्रिज इंडिया और इंडिया वीक 2025 का हिस्सा बनकर बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। ‘आइडियाज फॉर इंडिया’ कॉन्फ्रेंस भारत के भविष्य को आकार देने का एक शानदार मंच है। मुझे खुशी होगी कि मैं इस आयोजन में अपने विचार साझा कर सकूं और भारत के विकास और उसकी वैश्विक भूमिका पर अपने विचार साझा करने के लिए उत्साहित हूं।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply