नागपुर। महाराष्ट्र अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष Pyare Zia Khan ने सात प्रतिनिधिमंडलों में 40 सांसदों को विदेश भेजे जाने पर सोमवार को कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बहुत अच्छा फैसला है। आतंकवाद पर पाकिस्तान को बेनकाब करना बहुत ही जरूरी है।
Uttarakhand : मॉल में घुसे 6 आतंकी, मुठभेड़ में 2 ढेर, बम धमाकों से मचा हड़कंप
Pyare Zia Khan ने कहा कि भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) स्थित नौ आतंकवादी ठिकानों को तबाह कर दिया है। हमें पूरी दुनिया में पाकिस्तान का असली चेहरा दिखाना चाहिए।
Pyare Zia Khan ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा कि नागपुर के स्कूल में बच्चों को दाखिला नहीं देने के मामले में स्कूल के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज हो गया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास और सबके विश्वास’ पर काम करती है। यहां सभी समाज का विकास होना चाहिए। जो भी गलत करेगा, उसे जेल में डाल दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पूरे महाराष्ट्र में अल्पसंख्यकों के शिक्षण संस्थानों में भ्रष्टाचार की जांच के लिए एसआईटी की मांग की है। नागपुर में एसआईटी गठित कर दी गई है। सबसे ज्यादा समस्या अकोला, अमरावती, खामगांव, नासिक, धुले, मालेगांव, नांदेड़ और लातूर में है। अल्पसंख्यकों के स्कूलों में भ्रष्टाचार बहुत है। इसके लिए वहां पर एसआईटी बैठाना बहुत जरूरी है।
Pyare Zia Khan महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पूरे महाराष्ट्र में अल्पसंख्यकों के शिक्षण संस्थानों में भ्रष्टाचार की जांच के लिए एसआईटी की मांग की
भारत और पाकिस्तान के विदेशों में अपने- अपने प्रतिनिधिमंडलों को भेजने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पाकिस्तान एक बहुत छोटा देश है, उसके बारे में बात भी नहीं करनी चाहिए। वह नकल करने के अलावा कुछ कर नहीं सकता। उसका खुद का कुछ नहीं है, वह नकल ही कर सकता है।

