अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Putin ने मोदी को किया फोन, ट्रंप के साथ वार्ता की दी जानकारी

On: August 19, 2025 11:54 AM
Follow Us:
Putin
---Advertisement---

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर Putin सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की। इस दौरान पुतिन ने शुक्रवार को अमेरिकी राज्य अलास्का में ट्रंप के साथ हुई बातचीत के बारे में भी जानकारी दी। मोदी ने पुतिन को यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए भारत के दृढ़ रुख से अवगत कराया।

ईरान पर बिना उकसावे के किए गए हमले का कोई औचित्य नहीं – Putin

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर जारी पोस्ट में कहा, ‘मेरे मित्र, राष्ट्रपति पुतिन को धन्यवाद, फोन कॉल के लिए और अलास्का में राष्ट्रपति ट्रंप के साथ अपनी हालिया बैठक की अंतर्दृष्टि साझा करने के लिए। भारत ने यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान का लगातार आह्वान किया है और इस संबंध में सभी प्रयासों का समर्थन करता है।

मैं आने वाले दिनों में हमारे निरंतर आदान-प्रदान के लिए तत्पर हूं।’ प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बताया कि पुतिन ने राष्ट्रपति ट्रंप के साथ हुई बैठक को लेकर अपना आकलन साझा किया। पीएमओ के मुताबिक, ‘राष्ट्रपति Putin को धन्यवाद देते हुए प्रधानमंत्री ने कूटनीति और बातचीत के माध्यम से संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए भारत के दृढ़ रुख को रेखांकित किया।

Putin ने राष्ट्रपति ट्रंप के साथ हुई बैठक को लेकर अपना आकलन साझा किया

उन्होंने दोहराया कि भारत इस संबंध में सभी प्रयासों का समर्थन करता है।’ पीएमओ ने कहा कि दोनों नेताओं ने भारत और रूस की विशिष्ट रणनीतिक साझेदारी को और प्रगाढ़ करने के उद्देश्य से द्विपक्षीय सहयोग के कई मुद्दों पर भी चर्चा की।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!