अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

उत्तराखंड : सीएम Pushkar Singh Dhami ने कांवड़ यात्रा को लेकर की समीक्षा बैठक, बोले – ‘श्रद्धालुओं की सुरक्षा पहली प्राथमिकता’

On: July 3, 2025 9:28 PM
Follow Us:
Pushkar Singh Dhami
---Advertisement---

हरिद्वार । उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने कांवड़ यात्रा को लेकर गुरुवार को हरिद्वार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कांवड़ यात्रा की तैयारियों के साथ सुरक्षा-व्यवस्था की समीक्षा भी की। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की कोशिश है कि श्रद्धालुओं के लिए कांवड़ यात्रा भव्य हो और सभी यहां से अच्छा अनुभव लेकर जाएं।

ऋषिकुल में बनेगा मदन मोहन मालवीय राज्य शोध संस्थान: Pushkar Singh Dhami

Pushkar Singh Dhami ने हरिद्वार में मीडिया से बात करते हुए बताया कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता यात्रियों की सुरक्षा है। मौसम को देखते हुए सभी जिलों के अधिकारी, आपदा प्रबंधन, एनडीआरएफ-एसडीआरएफ की टीमें पूरी तरह तैयार हैं। किसी न किसी रूप में हर साल आपदाओं का सामना करना पड़ा है। इस बार सभी तरह की तैयारियां हैं।”

Pushkar Singh Dhami ने कहा, “हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में विकास की यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं। अनेक नवाचार के काम किए हैं। ऐतिहासिक फैसले राज्य सरकार की ओर से लिए गए, जिसमें अवैध निर्माण के खिलाफ एक्शन हो या ‘लैंड जिहाद’, ‘लव जिहाद’ और ‘थूक जिहाद’ के खिलाफ कार्रवाई हो।” उन्होंने कहा कि नवाचार के साथ उत्तराखंड आगे बढ़ रहा है। राज्य संवर रहा है। उत्तराखंड देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बने, यह हमारा संकल्प है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि मौसम को देखते हुए चारधाम यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। भविष्य में हम मौसम के अनुसार यात्रा जारी रखेंगे। जब यात्रा सुरक्षित होगी, तब यात्रा जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान हमारी प्राथमिकता सभी तीर्थयात्रियों की सुरक्षा है।

Pushkar Singh Dhami मौसम को देखते हुए चारधाम यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया 

इसके पहले पुष्कर सिंह धामी ने बाबा बर्फानी की एक तस्वीर शेयर करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “आस्था और अध्यात्म की धरोहर, तपस्या और सनातन संस्कृति की अद्वितीय झलक श्री अमरनाथ यात्रा प्रारंभ हो रही है। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए संकल्पबद्ध होकर इस पवित्र मार्ग पर अग्रसर हो रहे सभी भक्तों को हार्दिक शुभकामनाएं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!