हरिद्वार/देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने रविवार को ऋषिकुल आर्युवेदिक कॉलेज ऑडिटोरियम में घोषणा की कि मदन मोहन मालवीय राज्य शोध संस्थान की स्थापना इस ऋषिकुल में की जायेगी, जिसमें योग, ध्यान एवं अध्यात्म आदि अनेक विधाओं का अध्ययन किया जायेगा। इससे स्प्रिचुअल टूरिज्म को बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।
अहमदाबाद प्लेन हादसा: CM Pushkar Singh Dhami ने जताया दुख, रखा 2 मिनट का मौन
श्री धामी यहां भारतीय मजदूर संघ, उत्तराखंड द्वारा आयोजित युवा कार्यकर्ता सम्मेलन एवं संघ के ‘स्वर्णिम सत्तर वर्षों’ का समापन समारोह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधन कर रहे थे। Pushkar Singh Dhami ने कहा कि आज भारतीय मजदूर संघ एक विस्तारित रूप में संगठित है। संगठन कों प्रारंभिक दौर में अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ा। 23 जुलाई, 2025 को यह संगठन अपनी स्थापना के 70 वर्ष पूर्ण कर रहा है।
Pushkar Singh Dhami ने कहा कि सात दशक की यात्रा में तपस्या एवं राष्ट्र निर्माण का संकल्प लिए एवं स्वदेशी विचारधारा को लिए हुए संगठन ने श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए तथा भारतीय संस्कृति से युक्त राष्ट्र निर्माण में श्रमिक संगठन का बहुमूल्य योगदान रहा है।
उन्होंने कहा कि संगठन ने श्रम योगी से राष्ट्र योगी बनने का मार्ग प्रशस्त किया। देश की आजादी के बाद देश में संसाधनों की कमी थी लेकिन हमारे श्रमिकों द्वारा राष्ट्र निर्माण में जो कार्य किया है, वह अविश्वसनीय है। श्री धामी ने कहा कि संगठन ने देश के श्रमिकों, विद्यार्थियों, एवं युवाओं को एक नई विचारधारा दी है। आज हमारी सरकार श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखकर अनेक योजनाओं के अंतर्गत कार्य कर रही है।
देश के अंतिम छोर के व्यक्ति तक इन योजनाओं का लाभ प्राप्त हो रहा है। सरकार द्वार चलाए जा रहे श्रम पोर्टल पर करोड़ो श्रमिकों का पंजीकरण हुआ है। हमारी सरकार श्रमिकों के हितों के इएसआई, इएफओं, बीमा की सुविधा दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र के साथ श्रमिकों का कल्याण कर रही है।
Pushkar Singh Dhami ने कहा कि श्रमिक भाइयों के हितों के लिए कई योजनाएं लागू की है। उनके बच्चों को अच्छी शिक्षा स्वास्थय एवं मोबाइल की सुविधा सरकार दे रही है। उनके 75 मेधावी बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए रुद्रपुर टेक्निकल इंस्टीट्यूट में उच्च तकनीकि शिक्षा प्रदान करा रही है। जिसमें, शिक्षा, आवास भोजन पूर्ण रूप से निःशुल्क उपलब्ध करा रहे है, ताकि वे बिना किसी आर्थिक बाधा के अपने भविष्य का निर्माण कर सकें।
Pushkar Singh Dhami श्रमिकों को किसी भी स्तर पर उपेक्षित न रहना पड़े, कहीं परेशान न होना पड़े
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य सरकार भी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए श्रमिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध होकर काम कर रही है। श्रमिकों के लिए आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा कार्ड, स्वास्थ्य बीमा जैसी योजनाएं संचालित कर रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि श्रमिकों को किसी भी स्तर पर उपेक्षित न रहना पड़े, कहीं परेशान न होना पड़े। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्ननिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के माध्यम श्रमिकों के लिए कई योजनाएं लागू की हैं।

