राजौरी। Purnima Sharma : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के 11 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को राजौरी में एक बैठक का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार की उपलब्धियों को गिनाने के लिए आयोजित किया गया था।
Jaipur : बनास नदी में पसरा मातम, 8 युवकों की डूबने से मौत, 3 सुरक्षित
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा की राज्य प्रवक्ता और जम्मू की उप महापौर Purnima Sharma उपस्थित थीं। उनके साथ जिला महासचिव महिला मोर्चा राजौरी समरीन खान और अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
इस अवसर पर जम्मू की उप महापौर Purnima Sharma ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की, जिसमें जम्मू-कश्मीर में वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत, बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचे का विकास, सीमा क्षेत्रों में बेहतर संपर्क और महिला सशक्तीकरण से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं। इस बैठक में विकसित भारत का संकल्प लिया गया।
Purnima Sharma प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू-कश्मीर के लिए कड़े और ऐतिहासिक फैसले लिए
इस दौरान पूर्णिमा शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू-कश्मीर के लिए कड़े और ऐतिहासिक फैसले लिए हैं, जो 55 वर्ष पहले लिए जाने चाहिए थे। पहले की केंद्र और स्थानीय सरकारें वोट बैंक की राजनीति में उलझी रहीं, लेकिन मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर के विकास और एकीकरण को प्राथमिकता दी।
अनुच्छेद-370 को हटाने का संकल्प डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना था, जो साकार हुआ है। वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत सीमावर्ती गांवों में 1,800 किलोमीटर नई सड़कों का निर्माण हुआ, जिससे आर्थिक विकास को बल मिला है।

