अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Punjab police ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग की टारगेट किलिंग साजिश को किया नाकाम, हिमांशु सूद गिरफ्तार

On: July 8, 2025 7:59 PM
Follow Us:
Punjab police
---Advertisement---

चंडीगढ़ । Punjab police ने संगठित अपराध के खिलाफ एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग की टारगेट किलिंग साजिश को नाकाम करते हुए शूटर हिमांशु सूद को गिरफ्तार किया है।

Punjab police ने 2 जासूसों को गिरफ्तार किया, पाकिस्तान को खुफिया जानकारी भेजने का आरोप

Punjab police के डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के बताया कि काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर की टीम ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग की एक बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए उसके एक अहम शूटर हिमांशु सूद को गिरफ्तार किया है। आरोपी पंजाब के कपूरथला जिले के फगवाड़ा का रहने वाला है।

Punjab police डीजीपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी हिमांशु सूद दुबई में बैठे नामित शर्मा के निर्देशों पर काम कर रहा था। नामित शर्मा कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी सहयोगी है और फिलहाल दुबई में सक्रिय है। पुलिस के अनुसार, हाल ही में हिमांशु और उसके गिरोह के सदस्यों ने हरिद्वार में एक होटल व्यवसायी पर गोलियां चलाई थीं। यह हमला भी नामित शर्मा के निर्देश पर किया गया था।

हिमांशु को दो और व्यक्तियों की हत्या के लिए टारगेट दिया गया था, एक मध्य प्रदेश में और दूसरा पंजाब के कपूरथला में। इससे पहले कि यह मॉड्यूल कोई बड़ी वारदात को अंजाम दे पाता, पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने मानव खुफिया और तकनीकी निगरानी के आधार पर इस टारगेट किलिंग साजिश का पर्दाफाश कर दिया।

गिरफ्तारी के दौरान Punjab police ने आरोपी के पास से दो पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। बरामदगी में एक .30 बोर की पीएक्स3 पिस्टल के साथ चार जिंदा कारतूस और एक .32 बोर की पिस्टल के साथ तीन जिंदा कारतूस शामिल हैं। इस मामले में थाना स्पेशल सेल (एसएसओसी) अमृतसर में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान करने और इस नेटवर्क की फॉरवर्ड व बैकवर्ड लिंक की जांच कर रही है।

Punjab police ने अपने बयान में आगे कहा कि हमारी टीम की सतर्कता और तत्परता के कारण एक बड़ी साजिश टल गई है

डीजीपी Punjab police ने अपने बयान में आगे कहा कि हमारी टीम की सतर्कता और तत्परता के कारण एक बड़ी साजिश टल गई है। लॉरेंस बिश्नोई जैसे अंतरराष्ट्रीय अपराध नेटवर्क से जुड़े गैंगस्टरों के खिलाफ हमारा अभियान जारी रहेगा। पंजाब पुलिस संगठित अपराध को समाप्त करने और प्रदेश की शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!