अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Punjab में उलटफेर, अश्विनी शर्मा बने पंजाब के BJP कार्यकारी अध्यक्ष

On: July 8, 2025 11:01 AM
Follow Us:
Punjab
---Advertisement---

चंडीगढ़ – Punjab भाजपा के वरिष्ठ नेता और पठानकोट से विधायक अश्विनी शर्मा को पंजाब भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया है। पार्टी का फैसला पंजाब में 2027 को होने जा रहे विधानसभा चुनाव की तैयारियों को देखते हुए लिया गया है।

Punjab के अबोहर में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग कर कारोबारी की हत्‍या

Punjab भाजपा के संगठनात्मक ढांचे को देखते हुए अश्विनी शर्मा को वर्किंग प्रधान बनाना एक रणनीतिक फैसला माना जा रहा है। अश्विनी शर्मा एक अनुभवी नेता हैं और पहले भी पार्टी में कई अहम पदों पर काम कर चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी हाईकमान पंजाब में नए सिरे से संगठन को खड़ा करने और 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी के लिहाज से अब हर फैसले को गंभीरता से ले रहा है।

Punjab में नए सिरे से संगठन को खड़ा करने और 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी के लिहाज से अब हर फैसले को गंभीरता से ले रहा 

इसी क्रम में अब संगठन को फिर से सक्रिय और मजबूती देने के लिए अश्विनी शर्मा को यह अहम जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि सुनील जाखड़ ने लोकसभा चुनाव में पंजाब से कोई सीट न जीत पाने के बाद नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पंजाब भाजपा के प्रधान पद से इस्तीफा दे दिया था।

हालांकि हाईकमान ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया था। लेकिन भाजपा अपना वोट शेयर बढ़ाने में सफल जरूर रही थी। पार्टी का वोट शेयर 2019 में 9.63% से बढ़कर 2024 लोकसभा चुनाव में 18.56% तक पहुंच गया था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!