Punjab जालंधर। पांच वर्ष बाद प्रदेश के खिलाड़ियों को महाराजा रणजीत सिंह अवॉर्ड मिलने जा रहा है। यह पुरस्कार पंजाब खेल विभाग की ओर से दिया जाएगा। इसके अंतर्गत चयनित खिलाड़ी को पांच लाख रुपये दिए जाएंगे। इस संबंध में राज्य सरकार ने खिलाड़ियों से उपलब्धि संबंधित रिकॉर्ड मांगा है।
जुलाई से सितंबर के बीच 8500 करोड़ का कर्ज जुटाएगा Punjab
Punjab इसके अंतर्गत चयनित खिलाड़ी को पांच लाख रुपये दिए जाएंगे
यदि उक्त खिलाड़ी पुरस्कार को लेकर नियम पूरे करते हैं तो पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकते हैं। विभाग की ओर से खेल विभाग की वेबसाइट पर आवेदन अपलोड है, जिसे खिलाड़ी को चंडीगढ़ सेक्टर स्पोर्ट्स आफिस को भेजना है। 31 जुलाई तक खिलाड़ियों को आवेदन भेजने के लिए कहा गया है।

