अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Punjab में नशे के खिलाफ अभियान के तहत 3279 FIR दर्ज की गईं, 5537 तस्कर हुए गिरफ्तार: हरपाल सिंह चीमा

On: April 10, 2025 7:55 PM
Follow Us:
Punjab
---Advertisement---

चंडीगढ़ । Punjab के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने चंडीगढ़ स्थित पंजाब भवन में नशे के खिलाफ युद्ध अभियान को लेकर मीडिया को संबोधित किया।

मनोरंजन कालिया के घर ग्रेनेड अटैक में Punjab police को बड़ी सफलता, 2 गिरफ्तार

 

मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि Punjab में नशे के खिलाफ युद्ध अभियान 41 दिनों से चल रहा है। अकाली और कांग्रेस सरकार के दौरान पंजाब में नशा फैला। पिछले तीन सालों से पंजाब सरकार नशे के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है। नशे के खिलाफ युद्ध अभियान के तहत अब तक एनडीपीएस के तहत 3279 एफआईआर दर्ज की गई हैं और 5537 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। हरियाणा के प्रवर्तन अधिकारी को पंजाब में 4 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था।

पड़ोसी राज्य Punjab में आकर नशे को बढ़ावा दे रहे

उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्य Punjab में आकर नशे को बढ़ावा दे रहे हैं। इस मामले की गहन जांच की जाएगी। अन्य राज्यों के अधिकारियों की गिरफ्तारी चिंता का विषय है। नशे के खिलाफ अभियान में 212 किलो हेरोइन, 7 क्विंटल अफीम की भूसी, 105 किलो अफीम, 6 किलो हशीश और 6 करोड़ रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई।

मंत्री ने कहा कि जल्द ही एंटी ड्रोन सिस्टम भी खरीदा जाएगा, इसके लिए प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। Punjab नशे के खिलाफ अभियान चलाने वाला पहला राज्य है। ऐसा अभियान किसी अन्य राज्य में नहीं चलाया जा रहा है। अमृतसर में चार किलो अफीम के साथ पकड़े गए हरियाणा के अधिकारी से किन राजनेताओं का संबंध है, इसकी जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी इंस्पेक्टर स्तर का अधिकारी है।

हरपाल सिंह चीमा ने आगे कहा कि पंजाब में हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। मनोरंजन कालिया के घर के बाहर ग्रेनेड हमले मामले में 12 घंटे के अंदर 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि केंद्र को कनाडा में बैठे भारत विरोधी व्यक्ति को भारत लाना चाहिए और कार्रवाई करनी चाहिए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!